फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने की कर्मचारी महासंघ को हड़ताल समाप्त करने की अपील

हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने की कर्मचारी महासंघ को हड़ताल समाप्त करने की अपील

Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने की कर्मचारी महासंघ को हड़ताल समाप्त करने की अपील
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने की कर्मचारी महासंघ को हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

करने की अपील
कहा-जनता के बीच जाइये और सरकार के मंसूबों की खोलिए पोल
हड़ताल लंबी खिंचने के दिए संकेत
निजीकरण और ठेका प्रथा को सीधे सीधे आम आदमी के रोजगार पर बताया हमला
गुहला-चीका। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंह धनखड़, पहल सिंह तंवर एवं ओम प्रकाश ग्रेवाल ने एक साझा प्रेस बयान में पिछली 22 अक्तूबर से ही रोडवेज हड़ताल के समर्थन में भरपूर सहयोग के लिए हरियाणा कर्मचारी महासंघ का आभार जताया है तथा साथ ही कहा कि महासंघ से जुड़े संगठन अब अपनी हड़ताल समाप्त करके गांव गांव जाएं तथा आम जनता को कर्मचारी आंदोलन के कारणों से अवगत करवाएं। वीरेंद्र सिंह धनखड़ द्वारा प्रेस को भेजे इस बयान में संकेत दिया गया है कि सरकार के हठधर्मी रवैये के कारण चूंकि रोडवेज हड़ताल और लंबी खिंच सकती है। काबिले जिक्र है कि 22 अक्तूबर से ही रोडवेज हड़ताल के समर्थन में कर्मचारी महासंघ से जुड़े तमाम संगठनों के कर्मचारी भी लगातार हड़ताल पर हैं। रोडवेज तालमेल कमेटी ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ का धन्यवाद करते हुए अपील की कि आगामी आंदोलन में वह गांव-गांव जाकर जनता से संपर्क करके रोडवेज कर्मचारी आंदोलन की वास्तविकता से आम जनमानस को अवगत करवाएं और सरकार की निजी करण ठेकेदारी प्रथा रोडवेज को बेचने की चेष्टाओं से अवगत करवाएं। रोडवेज नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि दूसरे संगठनों ने जहां केवल 2 दिन की हड़ताल के बाद ही रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को कोई सकारात्मक समर्थन नहीं दिया वहीं हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जुझारू लोगों ने लगातार 10 दिन हड़ताल करके एक कर्मचारी आंदोलन के इतिहास में एक नया पन्ना लिख दिया है। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी महासंघ अपील की कि महासंघ अपनी हड़ताल को आगे न बढ़ाकर 4 तारीख को रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा बुलाई गई विरोध रैली मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सरकार की हठधर्मिता का मुंहतोड़ जवाब दें।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के चीफ को-आर्डिनेटर कुलभूषण शर्मा ने हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की ओर से हड़ताल समाप्त करने संबंधी अपील मिलने की पुष्टि की है। शर्मा ने कहा कि महासंघ इस अपील पर विचार कर रहा है जल्दी ही इस पर कोई निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed