{"_id":"5bccc41ebdec2269525f8c38","slug":"81540146206-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा हुआ बेजार न रोटी न रोजगार ऐसी रही खट्टर सरकार-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा हुआ बेजार न रोटी न रोजगार ऐसी रही खट्टर सरकार-सुरजेवाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा हुआ बेजार, न रोटी न रोजगार, ऐसी है खट्टर सरकार : सुरजेवाला
अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनकी समस्याओं पर विधायक रणदीप सुरजेवाला ने अधिकारियों को फोन करके निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बेरोजगारी से तंग आज का युवा बेजार हो चुका है, न रोटी है, न रोजगार है, न जाने किस रास्ते पर चल रही भाजपा सरकार है।
साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 में मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में चीन को लाल लाल आंखें दिखाने और एक के बदले दस सर लाने का वादा करते हुए जोरदार प्रचार प्रसार करते हुए सत्ता हासिल की। आज पाकिस्तान और चीन की तरफ से आए दिन हमले, घुसपैठ, भारत की सीमा में तंबू गाड़े जा रहे हैं। लेकिन आज 53 महीने गुजरने के बाद मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। सुरजेवाला ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि मां गंगा की सफाई पर 3,867 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद भी मोदी सरकार में और ज्यादा दूषित हुई है गंगा। चुनावों में मोदी द्वारा कथन मां गंगा ने बुलाया है, आज केवल जुमलों तक ही सिमट कर रह गया है।
सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार में बेरोजगारी की कलई खुल चुकी है। खट्टर सरकार में मात्र 10,029 सरकारी नौकरियां लगी हैं और उनमें भी व्यापक भ्रष्टाचार संलिप्त है। आज तक एचएसएससी बोर्ड में लगी नौकरियों की मंडी व पेपर लीक घोटाले में किसी भी दोषी को सजा नहीं दी गई। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री सुल्तान जडौला, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, सतबीर भाणा, सज्जन सिंह ढुल, बिल्लू चन्दाना, राजेश जागलान, नगर परिषद चेयरमैन सीमा कश्यप, रामनिवास मितल, अश्विनी शोरेवाला, बहादुर सैनी आदि मौजूद रहे।