{"_id":"5b07099d4f1c1b906e8b46e7","slug":"81527187869-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्की का बीज न मिलने से विरोध किसानों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्की का बीज न मिलने से विरोध किसानों में भारी रोष
Updated Fri, 25 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्के का बीज न मिलने से किसानों में भारी रोष
लगाया आरोप, अपने चहेतों को बांटा जा रहा है मक्का का बीज
फोटो नंबर-32
पूंडरी। मक्का का बीज न मिलने के कारण किसानों में भारी रोष है। वे इसे पाने के लिए प्रतिदिन कृषि विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कृषि अधिकारी अपनी मनमानी के चलते इसे अपने चहेतों को बांट रहे हैं। किसान जोगेंद्र, धर्मा, भागा, विजय बताया कि उन्हें जैसे ही पता चला कि कृषि विभाग द्वारा मक्का का बीज निशुल्क दिया जा रहा है, तो वे इसे लेने के लिए विभाग के कार्यालय में पहुंचे तो देखा वहां ताला लगा हुआ था। भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि अगर विभाग के आला अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो वे किसानों के साथ प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग की होगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. महाबीर सिंह ने बताया कि विभाग के पास पूरे जिले में मक्का का बीज लगभग 250 क्विंटल आया था। उसी के हिसाब से पूंडरी क्षेत्र के किसानों के लिए 40 से 45 क्विंटल बीज दिया गया है।