{"_id":"5b07099c4f1c1bf66e8b465e","slug":"81527187868-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से आई टीम ने बच्चों के खाने का सामान बनाने वाली फेक्टरी में किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट से आई टीम ने बच्चों के खाने का सामान बनाने वाली फेक्टरी में किया दौरा
Updated Fri, 25 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट से आई टीम ने बच्चों के खाने का सामान बनाने वाली फैक्टरी में किया दौरा
फैक्टरी मालिक द्वारा प्रयोग किए जा रहे रेपर को लेकर विवाद
गुरुग्राम की नामी कंपनी ने किया है कोर्ट में केस, फैक्टरी मालिक ने कहा-मैं कानूनन सही
नियमानुसार किया जा रहा है काम
फोटो संख्या-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अर्जुन नगर में स्थित एक बच्चों का सामान बनाने वाली फैक्टरी में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर आई एक टीम ने दौरा किया। फैक्टरी में बच्चों के खाद्य पदार्थों के पैकिंग रेपर का विवाद बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी का प्रवेश द्वार पूरी तरह से बंद रहा। बाद में टीम सदस्य मीडिया से बचते हुए गाड़ियों में बैठकर निकल गए। दिल्ली से आई एक टीम ने वीरवार को थाना शहर में सूचना दी कि अर्जुन नगर में एक फैक्टरी में जाना है। टीम के साथ एक पुलिस कर्मचारी व एक गुप्तचर विभाग का कर्मचारी संबंधित फैक्टरी में पहुंचा। जहां बच्चों के लिए खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी।टीम सदस्यों ने फैक्टरी में पहुंच कर उनके कागजातों की जांच की। इसके साथ रेपर संबंधी शिकायत पर कंपनी के रेपरों के पैकेटों को अंदर ही सील कर दिया। इसके बाद टीम सदस्य बाहर निकल गए। जहां मीडिया से बचते हुए वे गाड़ियों में बैठकर निकल गए।बार-बार पूछते रहे कि क्या मामला था, क्या शिकायत थी और टीम यहां किसलिए आई है? लेकिन टीम में शामिल लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। टीम में कौन थे, किस स्तर के अधिकारी थे, इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। दो महिलाएं भी थीं। जिन्होंने अपने चेहरे चुन्नी से छुपा लिए।
बाद में फैक्टरी मालिक ने कहा कि किसी ने उसके रेपर संबंधी मामले में शिकायत की है। उनके वकीलों ने टीम के सामने अपनी पूरी स्थिति रख दी। वे नियमानुसार फैक्टरी चला रहे हैं। यहां हर नियम की पालना की जा रही है। इसीलिए टीम को पूरी जानकारी दी गई है।