{"_id":"59d67dc04f1c1ba2538b6078","slug":"81507229120-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अतिथि अध्यापकों को हटाने व समायोजित न करने के विरोध में वीरवार को जिला भर के अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुभाष चंद ने की। अतिथि अध्यापक लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। जिसके बाद वे ढांड रोड स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा के कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला प्रधान मास्टर सुभाष चंद ने कहा कि अतिथि अध्यापक आमरण अनशन पर बैठे थे। जिस पर शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व बीजेपी के जवाहर यादव ने जंतर मंतर पर लिखित रूप में मांग पत्र दिया था। इसके साथ ही बीजेपी ने भी अपने घोषणा पत्र में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन मांग को तीन वर्ष बीते जाने के बाद भी पूरा न हीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को पूरे हरियाणा जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस मोके पर संजीव, रमेश, सतीश, सुशील, संदीप, कमलेश, सुनीता, राम रति, कविता, मीनू, अंजू सहित अन्य मौजूद रहे।