फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   8 deaths count in kaitha from corona

संक्रमण में आई कमी पर मौत की रफ्तार बढ़ी, आठ की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
8 deaths count in kaitha from corona
28-कैथल। जिला अस्पताल में सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Kaithal
कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। सप्ताह भर मृतकों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन रविवार को आठ लोग कोरोना के कारण जिंदगी की जंग हार गए। राहत की बात है कि संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। रविवार को जहां 32 नए कोरोना पाजिटिव मिले हैं, वहीं 84 लोगों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल जिले का रिकवरी रेट 94.2 है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया के अनुसार रविवार को 8 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें 2 पुरुष, 6 महिलाएं शामिल हैं। एक व्यक्ति का इलाज जिले से बाहर चल रहा था। मृत्यु होने वाले व्यक्तियों में 59 वर्षीय राजौंद निवासी महिला, 53 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष, 65 वर्षीय मस्तगढ़ निवासी महिला, 70 वर्षीय भाटिया निवासी महिला, 70 वर्षीय फतेहपुर निवासी महिला, 69 वर्षीय कैथल निवासी महिला शामिल हैं, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार 16 वर्षीय राजौंद निवासी किशोरी भी शामिल है। दूसरी ओर रविवार को 84 लोगों ने कोरोना को हराया है। इनमें नागरिक अस्पताल कैथल से 5, शाह अस्पताल में 2, सिग्नस अस्पताल से एक तथा होम आइसोलेशन में रहे 76 व्यक्ति शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में 10 हजार 946 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 314 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 316 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 56 हजार 994 में से 2 लाख 45 हजार 794 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन

मरने वालों में विशेष पुलिस ऑफिसर भी शामिल-
पुलिस विभाग के अनुसार पुलिस चौकी अनाज मंडी में कार्यरत रजनी कॉलोनी निवासी एसपीओ की कोविड-19 पॉजिटिव आने के चलते मौत हो गई है। उनका इलाज हिसार के अस्पताल में चल रहा था। एसपी लोकेंद्र सिंह ने शोक संदेश में कहा कि विपदा की इस घड़ी में पुलिस विभाग दिवंगत एसपीओ के परिवार के साथ खड़ा रहेगा। उन्हें पुलिस विभाग की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 229 मरीज होम आइसोलेशन में
जिले में 229 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाईयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9 हजार 237 व्यक्तियों में से 9 हजार 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एक लाख 85 हजार 421 का टीकाकरण
जिले में अभी तक 1 लाख 85 हजार 421 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 58 हजार 350 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 71 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 16390 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 12240 कोविशील्ड तथा 4150 कोवॉक्सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed