फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव नौ दिसंबर को

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव नौ दिसंबर को

Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव नौ दिसंबर को
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव नौ दिसंबर को
विज्ञापन

गुरुद्वारा छेवी एवं नौंवी पातशाही गुरुद्वारा चीका में में हुई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक गुरुद्वारा छेवी एवं नौंवी पातशाही गुरुद्वारा चीका में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी ने की।
बैठक के बाद दीदार सिंह नलवी ने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक्ट साल 2014 के मुताबिक कार्यकारिणी का कार्यकाल अठारह महीने का तय किया गया था। लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में एक बार भी चुनाव नहीं करवाए जा सके हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आने वाले नौ दिसंबर को हाउस की जरनल मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में कार्यकारिणी के 11 मेंबरों का चुनाव करवाया जाएगा। जिसके बाद अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नलवी ने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का संविधान बनने के बाद से ही एसजीपीसी ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। यह मामला तभी से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इसमें हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लाखों रुपया खर्च हो चुका है। इस संबंध में जल्द ही केस से संबंधित वकील से मिलकर मामले में जल्द सुनवाई करने के लिए अदालत के समक्ष अपील की जाएगी। साल 2019 में गुरुनानक देव जी का 550 साला प्रकाश पर्व आ रहा है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में पूरे वर्ष गुरु नानक देव जी का 550 साला प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आने वाले गुरुद्वारों में कार सेवा के माध्यम से किसी भी प्रकार का निर्माण करवाने से पहले नक्शा बनवाया जाएगा और हर निर्माण कार्य अल्ट्रा माडर्न तरीके से किया जाएगा। ताकि किए गए निर्माण का लंबे समय तक लाभ लिया जा सके। इस कार्य के लिए भी 9 दिसंबर की बैठक में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो हर काम अपनी देखरेख में करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री के बयान का किया स्वागत : केंद्र सरकार गुरु नानक देव जी का 550 साला प्रकाश पर्व अपने स्तर पर मनाने के संबंध में गृह मंत्री द्वारा दिए गए बयान का स्वागत करते हुए हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी ने कहा कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ऊलजलूल खर्च करने की बजाए केंद्र सरकार हरियाणा के यमुनानगर जिले के लौहगढ़ में एक युनिवर्सिटी का निर्माण करवाए। बैठक में जसबीर सिंह भाटी, बलदेव सिंह बल्ली, मोहनजीत सिंह, करनैल सिंह निमनाबाद व मास्टर दर्शन सिंह बराड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed