फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बीडीपीओ कैथल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बीडीपीओ कैथल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ कैथल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बीडीपीओ कैथल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, डीसी को दी शिकायत
विज्ञापन

कहा-डीसी को अपना भाई बताते हुए सरपंचों को किया जा रहा है अधिकारी द्वारा परेशान
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बीडीपीओ कैथल पर सरपंचों, ब्लॉक समिति पदाधिकारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कई गांवों के सरपंच व भाजपा नेता डीसी से मिले और बीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान गज्जन सिंह प्रेमपुरा, राजौंद से प्रधान जाखौली के सरपंच रत्न सिंह सहित भाजपा नेता हरदीप आंधली, सर छोटू राम विचार मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने कहा कि कैथल व राजौंद के बीडीपीओ सुमित चौधरी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को उक्त अधिकारी का स्थानांतरण जिले से बाहर करने का अनुरोध किया था। पंचायत मंत्री को भी व्यक्तिगत तौर पर इस मामले बारे अवगत करवाया था। अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्थानांतरण से संबंधित शिकायत से खफा होकर खंड राजौंद व कैथल के सरपंचों पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सीधे तौर पर व ग्राम सचिवों के माध्यम से रिश्वत लेने का व पंचायत मंत्री के समक्ष जाकर उनका तबादला रुकवाने के लिए आवश्यक दबाव बना रहा है। इस मामले में रत्न सिंह सरपंच, गांव जाखौली प्रधान खंड सरपंच एसोसिएशन राजौंद को व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय में बुलाकर ग्राम सचिवों के माध्यम से धमकी दी गई कि या तो सभी सरपंचों को पंचायत मंत्री के पास जाकर उनके पक्ष में बात रखो अन्यथा सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह की कई शिकायतें अन्य सरपंचों से भी प्राप्त हुई हैं। उच्च अधिकारी पंचायतों के कार्यों में अनावश्यक दखल देता है व रिश्वत लेने के लिए स्वयं ग्राम सचिवों के माध्यम से अनावश्यक दबाव डालता है व अपने पद का दुरुपयोग करता है। अधिकारी पर एक मामले में एक प्रतिशत की उगाही का भी आरोप लगाया। पंचायत समिति राजौंद व कैथल के चेयरमैन व अन्य कई पंचायतों में गुटबाजी करवाए जाने के भी आरोप लगाए। डीसी से मांग की है कि इस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि वे अधिकारी से इस संबंध में जवाब तलब करेंगे। यदि दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में बीडीपीओ के मोबाइल पर कई बार फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed