{"_id":"5b9aaecb867a55013c43ac1a","slug":"71536863947-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू़ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू़ प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू़ प्रदर्शन
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ द्वारा झाडू़ प्रदर्शन किया गया। ब्लाक प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 13 व 14 सितंबर को झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा व 3 से 5 अक्तूबर को नगर निगम व नगर परिषद् व नगरपालिका कार्यालय में हड़ताल की जाएगी। ब्लाक प्रधान ने बताया कि 24 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को सरकार ने अब तक पूरा नही किया जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा का समाप्त किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये किया जाए सहित कई अन्य मांगे है जिसे सरकार ने अभी तक पूरा नही किया। यह मांगे पूरी न करने पर कर्मचारियों को हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। इस दौरान रोहताश, सोनू, संजय कुमार, बीना, बबली, प्रेम, सूबे सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।