फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1121 धान में पहले के मुकाबले 400 रुपये की आई तेजी, बासमती में 250 रुपये की गिरावट

1121 धान में पहले के मुकाबले 400 रुपये की आई तेजी, बासमती में 250 रुपये की गिरावट

Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
1121 धान में पहले के मुकाबले 400 रुपये की आई तेजी, बासमती में 250 रुपये की गिरावट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। धान सीजन के अंतिम दौर में बासमती धान में मंदा देखने को मिल रहा है। बासमती धान 3700 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। सीजन के दौरान यह धान 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक गया था। मंडी में अभी भी बासमती धान आवक चल रही है, क्योंकि जिन किसानों ने बासमती धान को तेजी के चक्कर में रोक लिया था, अब वे धीरे-धीरे मंडी में अपने धान को बेचकर निपटाने में लगे हैं। धान के इन किसानों को रेट के अलावा वजन व ब्याज में भी नुकसाना उठाना पड़ा है। 1121 धान में भारी तेजी देखने को मिल रही है। सीजन के दौरान 1121 धान औसतन 3300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकी थी और अब इसके रेट में 350 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के चलते यह धान 3650 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है। कुल मिलाकर जिन किसानों ने बासमती धान को रोका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा और जिन किसानों ने 1121 धान को रोकचा उन्हें फायदा हुआ।

अनाज मंडी के प्रधान देवीदयाल बरसाना ने कहा कि इस बार धान के जो रेट रहे हैं, उससे किसान बहुत खुश है, क्योंकि किसानों को भी फसल का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो रहा है। अंतराष्ट्रीय मार्कीट में 1121 चावल की डिमांड बढने 1121 व बासमती धान के भाव लगभग बराबर हो गए हैं। भाव बढने का किसानों की बजाए अब उन मिल म ालिकों को भी लाभ होगा जो कई वर्षों कसे मंदे की मार के चलते आर्थिक नुकसान झेल रहे थे।
विज्ञापन




1121 धान में पहले के मुकाबले 400 रुपये की आई तेजी, बासमती में 250 रुपये की गिरावट
फोटो नंबर- 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed