फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस कर्मियों द्वारा सैन सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान के साथ मारपीट से समाज के लोगों में रोष

पुलिस कर्मियों द्वारा सैन सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान के साथ मारपीट से समाज के लोगों में रोष

Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों द्वारा सैन सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान के साथ मारपीट से समाज के लोगों में रोष
पुलिस कर्मियों द्वारा सैन सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान के साथ मारपीट से समाज के लोगों में रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अनाज मंडी में धान को लेकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे अखिल भारतीय बाबा सैन सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगा समाज के लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार कैथल नई अनाज मंडी में अपनी धान लेकर आए गांव खेड़ी गुलामअली निवासी एवं अखिल भारतीय बाबा सैन सभा एवं (ठाकुर) धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान रत्न सिंह के साथ कुछ लोगों द्वारा रास्ते को लेकर मारपीट की। बाद में मंडी चौकी के एएसआई व हवलदार द्वारा भी रत्न सिंह के साथ मारपीट की गई। इसी के विरोध में वीरवार को समाज के लोग हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए और घटना रोष प्रकट करते हुए पुलिस के प्रति गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए सचिवालय पहुंचे और एसपी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार एवं डीएसपी सतीश गौतम को सौंपा। प्रधान रत्न लाल ने कहा कि वह गत 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे अपने लडक़े सोहन लाल के साथ नई अनाज मंडी में धान ट्रेक्टर-ट्राली में लेकर गया था। रास्ते में कुछ जमीदारों की ट्रेक्ट्रर-ट्राली होने के कारण जाम लगा हुआ था, लेकिन कुछ रास्ता बचा हुआ भी था। इसी दौरान एक ट्रेक्टर चालक ने अपने उसके ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी चालक के साथ कहासुनी हो गई। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव करते हुए मामले शांत करवा दिया। इसके बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक ने उसके बेटे को पकड़ लिया और उससे मारपीट करने लगा। जब वह बीच बचाव करने लगा तो आरोपी व उसके साथ कुछ लोगों ने उसका मोबाइल, सिम व 80 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। रत्न ङ्क्षसह का कहना है कि उसी दौरान 2 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बिना कुछ पूछताछ किए उसकी व उसके बेटे की पिटाई शुरू कर दी। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह अपने समाज का मौजिज व्यक्ति है एवं प्रधान है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे व उसके बेटे को कॉलर पकडक़र पीटते हुए अनाज मंडी चौकी ले गए। चौकी में उनके साथ हवलदार ने बुरी तरह से मारपीट की। उसने चौकी में पानी मांगा तो पानी नहीं दिया, जब बाथरूम जाने के लिए पुलिसकर्मी को बोला तो बाथरूम तक नहीं जाने दिया। इस बार-बार जातिसूचक शब्दों से गालियां दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे एक कागजात पर साइन करने के लिए भी बोला और कहा कि उनके खिलाफ वे डकैती का केस दर्ज करेंगे। रत्न सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद अनाज मंडी प्रधान व सैन समाज के लोग चौकी में पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें छोड़ा। रत्न सिंह ने बताया कि बिना कसूर के पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की मारपीट असहनीय है। समाज के लोगों ने ज्ञापन में आरोपी ट्रेक्टर चालक, मारपीट करने वाले दोनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसका मोबाइल व उनकी छिनी गई नकदी दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे पूरे प्रदेश में प्रदर्शन
सचिवालय में एकत्रित हुए सैन समाज के युवा प्रदेशाध्यक्ष कपिल सिरोही, अखिल भारतीय बाबा सैन सभा एवं (ठाकुर) धर्मशाला कुरुक्षेत्र के महासचिव अमरनाथ गिल, कैशियर कृष्ण कुमार, उपप्रधान वेदप्रकाश, सुखा राम सारसा, सोहन लाल कैथल, नेतराम कैथल प्रधान, प्रवीन सौंगल, सांसद राजकुमार सैनी के कैथल कार्यालय प्रभारी राजीव राणा, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला संयोजक श्याम लाल मांडी, कृष्ण कुमार खेड़ी रामनगर, काला राम सौंगल, पवन मांडी कलां ने कहा कि अगर पुलिस ने 2 दिन के अंदर मारपीट करने वाले ट्रेक्टर चालक को गिर तार एवं दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की तो वे पूरे प्रदेश में हड़ताल करेंगे और सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सतीश गौतम ने कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दो दिन में कार्रवाई की मांग, प्रधान ने कहा-डकैती का केस दर्ज करने की दी धमकी
फोटो नंबर-7 ओर 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed