फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   64 sensitive polling stations declared in all four assembly constituencies

Kaithal News: चारों विधानसभा क्षेत्रों में 64 संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित

Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
64 sensitive polling stations declared in all four assembly constituencies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए गए 807 मतदान केंद्रों में से 25 लोकेशन पर 64 संवेदनशील मतदान केंद्र पहचान की गई है। 25 मई को लोकसभा आम चुनाव के मतदान के लिए इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि सभी मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी।

डीसी ने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए 199 मतदान केंद्रों में से पांच लोकेशन पर 12 मतदान केंद्र संवेदनशील के रूप में पहचान की गई है। इनमें सेगा प्लाट का बूथ नंबर 62, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांगथली में बूथ नंबर 125 व 126, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकां के बूथ नंबर 183 से 187 बूथ तक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना के बूथ नंबर 109, 111 व 112, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिंह के बूथ नंबर 32 को क्रिटीकल बूथ के रूप में घोषित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 209 मतदान केंद्रों में से पांच लोकेशन पर 11 मतदान केंद्र क्रिटीकल के रूप में पहचान की गई है। इनमें रामगढ़ पांडवा का बूथ नंबर 88, जीपीएस दुब्बल का बूथ नंबर पांच व छह, जीएचएस नंदकरण माजरा के बूथ नंबर 132, 133, 134, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरधा के बूथ नंबर 135, 136, 137, जीजीपीएस सेरधा के बूथ नंबर 138 व 139 को क्रिटीकल बूथ के रूप में घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र में कुल 215 मतदान केंद्रों में से नौ लोकेशन पर 26 मतदान केंद्र संवेदनशील के रूप में पहचान की गई है। इनमें उझाना का बूथ नंबर 22, डयोढख़ेड़ी का बूथ नंबर 192 व 193, सांपन खेड़ी का बूथ नंबर 199, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योडक़ के बूथ नंबर 13, 14, 15 व 16, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल पट्टी अफगान के बूथ नंबर 29, 30 व 89, सैनी धर्मशाला चंदाना गेट के बूथ नंबर 176, 177, 178, राजकीय हाई स्कूल सजूमा के बूथ नंबर 62, 63, 64,65, 66, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुराना के बूथ नंबर 26, 27 व 28, जीएसएसएस मानस के बूथ नंबर 35, 36, 37, 38 को क्रिटीकल बूथ के रूप में पहचान की गई है।


डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 184 मतदान केंद्रों में से छह लोकेशन पर 15 बूथ संवेदनशील पहचाने गए हैं। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाबला का बूथ नंबर 17, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी रायवाली का बूथ नंबर 32, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड का बूथ नंबर 18, 19 व 20, राजकीय कन्या हाई स्कूल कौल का बूथ नंबर 44, 45 व 46, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर का बूथ नंबर 69, 70, 71, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल पाई का बूथ नंबर 146 से 149 तक क्रिटीकल बूथ के रूप में घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed