{"_id":"5cae3bb2bdec22764d26fddb","slug":"61554922418-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कार्यालय से मिला आश्वासन, दो दिन में बन जाएंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिला आश्वासन, दो दिन में बन जाएंगे लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नई व पुरानी अनाज मंडी में लंबित लाइसेंस बनवाने की मांग को लेकर आढ़ती नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल की अगुवाई मेें बुधवार को सीएम मार्केटिंग बोर्ड व सीएम कार्यालय में अधिकारियों से मिले। जहां से उन्हें आश्वासन मिला कि दो दिन में लाइसेंस बना दिए जाएंगे।
कृष्ण मित्तल, श्याम लाल गर्ग नौच, जसमेर ढांडा, प्रकाश सिंह अटैला, पवन कोटड़ा, विनोद धनोरी, ईश्वर जैन, पवन बंसल, सतीश रोहेड़ा, महावीर मित्तल, होशियार सिंह पाई, राजेश बंसल, अरुण गर्ग, चंद्रभान सेगा, पवन किठाना, रणदीप सिंधू, मुकेश सजूमा सहित अन्य सुबह सीए मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में सीए से मिले। जहां उन्होंने लाइसेंस बनवाए जाने की मांग रखी। सीए ने दो टूक कह दिया कि दो दिन में इन लाइसेंसों को लेकर फैसला ले लिया जाएगा कि ये बनेंगे या नहीं। यहां से संतोषजनक जवाब न मिलने पर आढ़ती सीएम कार्यालय पहुंचे। कृष्ण मित्तल ने अमर उजाला को बताया कि सीएम के ओएसडी रजनीश गर्ग ने आश्वासन दिया है कि दो दिन में उनके लाइसेंस बन जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में निर्देश जारी कर दिए हैं।