फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्राहक भगवान का रुप, बिजली विभाग ग्राहक को काला मुर्गा समझ खाने का कर रहे काम

ग्राहक भगवान का रुप, बिजली विभाग ग्राहक को काला मुर्गा समझ खाने का कर रहे काम

Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
ग्राहक भगवान का रुप, बिजली विभाग ग्राहक को काला मुर्गा समझ खाने का कर रहे काम
चेयरमैन से बोले व्यापारी, बिजली विभाग ग्राहक को काला मुर्गा समझ खाने का कर रहा काम
विज्ञापन

- राजीव गांधी विद्युत सदन में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने पहुंचे थे जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन बीएस गर्ग
- विभाग द्वारा केवीएएच के तहत वसूली का बिल माफ कराने के लिए पहुंचे व्यापारी
फोटो नंबर-17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिहोवा चौक पर स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में सोमवार को जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन बीएस गर्ग उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की मीटर व बिजली बिल से संबधित समस्याओं को सुन उनका मौके पर निपटारे के हल निकाले। पूंडरी से पहुंचे व्यापारियों ने चेयरमैन से कहा कि बिजली विभाग में तो ग्राहक को काला मुर्गा समझकर खाने का प्रयास किया जाता है।
चेयरमैन के पास कई बड़ी समस्याएं सामने आई। जिसके बाद यहां पर पहुंचे शक्ति नगर निवासी एक उपभोक्ता राजपाल का 10 महीनों का बिल 2 लाख 80 हजार रुपये था। जिस पर चेयरमैन भी काफी अचंभित रह गए। जबकि उपभोक्ता का कहना था कि उनका यह बिल मीटर में रीडिंग तेज होने के कारण आई गड़बड़ी के कारण हुआ है। इस पर चेयरमैन से एसई व एक्सईन को शुरू से लेकर अंत तक के बिल की रीडिंग को निकाल बिल ठीक करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में पूंडरी से पहुंचे व्यापारियों ने सरकार द्वारा दी गई स्कीम का लाभ देने के बावजूद भी स्कीम के तहत उन्हें लाभ न मिलने का दुखड़ा रोया। जिसको लेकर 15 से अधिक व्यापारी अपनी फरियाद को लेकर चेयरमैन के पास पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों व चेयरमैन के बीच भी तीखी नोक-झोंक हुई। जिसमें यहां पर व्यापारियों की अगुवाई कर रहे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला हरीश कुमार ने कहा कि बिजली विभाग प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को विभिन्न लाभ की स्कीमें देने के तो दावे करती है। लेकिन जब यहां पर वे स्कीम का लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें बाहर भगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि साहब हम भी व्यापारी है, हमें पता है ग्राहक भगवान का रूप होता है। लेकिन बिजली विभाग में तो ग्राहक को काला मुर्गा समझकर खाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि वे पिछले छह महीने से सरकार द्वारा व्यापारियों के केवीएएच व केडब्ल्यूएच के तहत दी जाने वाली स्कीम का लाभ नहीं ले रहे है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग उनसे केवीएएच व केडब्ल्यूएच के पूरी राशि के तहत बिल भेज रहा है। जबकि स्कीम में केवीएएच के तहत आने वाला बिल माफ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की इस बात पर चेयरमैन ने कहा कि उनके सामने यह समस्या अब आई है। वे इसका शीघ्र ही हल किया जाएगा। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। इसके अलावा कई लोगों ने भी शिकायतें कीं। इस मौके पर उनके साथ गौरव, धर्मपाल, राजेंद्र, सतीश, सुरेंद्र, अनुराग व ओमप्रकाश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed