फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर में 1.22 करोड़ की लागत से 23 चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे

शहर में 1.22 करोड़ की लागत से 23 चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे

Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में 1.22 करोड़ की लागत से 23 चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे
23 चौक चौराहों पर लगेंगे एचडी सीसीटीवी कैमरे, पुलिस के हाथ होंगे मजबूत
विज्ञापन

- भारतीय दूर संचार निगम ने तैयार किया नगर परिषद अधिकारियों के आग्रह पर प्रोजेक्ट, मंजूरी के लिए डीसी कार्यालय भेजा गया
- लंबे समय से लटका है शहर में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रोजेक्ट
- पहले से लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से नहीं मिल पा रही है पुलिस को मदद
फोटो संख्या-9 से 13
नसीब सैनी
कैथल। शहर में लंबे समय से बनी हुई सीसीटीवी कैमरों की समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन अब एक कदम आगे बढ़ा है। भारतीय दूर संचार निगम ने नगर परिषद के आग्रह पर एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसमें 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से शहर में 23 चौक चौराहों पर अत्याधुनिक एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना तैयार की है। जिसे मंजूरी के लिए डीसी कार्यालय भेजा गया है।
लंबे समय से बनी हुई है समस्या:-शहर में लाखों रुपये की लागत से 33 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे करीब 5 साल पहले लगाए गए थे। तमाम प्रयासों के बावजूद इन कैमरों के लिए कंट्रोल रूम तैयार नहीं किया गया। जिस कारण अधिकतर चौक-चौराहों पर लगे हुए कैमरे बेकार हो चुके हैं। कइयों में से डीवीआर चोरी हो चुका है। कुछेक समय के अंतराल के बाद नगर परिषद के कर्मचारी इन्हें संभाल लेते हैं। लेकिन पुलिस को इन कैमरों से कोई ज्यादा बड़ी मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

अब पुलिस को सौंपे जाएंगे कैमरे लगाकर : नगर परिषद के आग्रह पर बीएसएनएल द्वारा तैयार की गई योजना में अब कैमरे लगाकर पुलिस को सौंपे जाएंगे। नगर परिषद के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कैमरे लगाने के साथ-साथ लघु सचिवालय व महिला पुलिस थाने में इन कैमरों के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिनका संचालन पुलिस के पास होगा। परिषद केवल देखरेख का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एचडी कैमरे लगाए जाएंगे : नई योजना में पिहोवा चौक, करनाल रोड बाईपास चौक, अंबाला बाईपास चौक, डीसी निवास के बाहर, विश्वकर्मा चौक, भगवान परशुराम चौक, सिरटा रोड बाईपास, बाबा साहब अंबेडकर चौक, डोगरा गेट, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, महर्षि वाल्मीकि चौक, लघु सचिवालय, महेश चौक, जींद रोड बाईपास चौक, एांड रोड बाईपास, एसडीएम आवास के बाहर, प्रताप गेट, चंदाना गेट, कबूतर चौक, कमेटी चौक, तोता राम चौक व रेलवे स्टेशन पर कुल 52 कैमरे लगाए जाने की प्लानिंग तैयार की गई है।
नगर परिषद के जेई संजीव कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की ओर से तैयार रिपोर्ट मंजूरी के लिए डीसी कार्यालय भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद बीएसएनएल द्वारा ही 23 चौक-चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। परिषद इसके लिए फंड मुहैया करवाएगा। कैमरे लगाकर पुलिस को सौंप दिए जाएंगे। महिला पुलिस थाना व लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाए जाने की प्लानिंग है।

पुलिस के लिए शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे होना बेहद जरूरी है। कई बार बड़ी वारदातों में पुलिस को अहम सुराग मिल जाता है। इसलिए जितना जल्दी हो सकें ये कैमरे लग जाएं तो पुलिस को मामलों की जांच में मदद मिलेगी।
आस्था मोदी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed