फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   61 units of blood collected in the camp on Seva Sadbhavna Diwas

Kaithal News: सेवा सद्भावना दिवस पर शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
61 units of blood collected in the camp on Seva Sadbhavna Diwas
कैथल। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सद्भावना दिवस के दूसरे दिन रविवार को अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित कर युवाओं ने मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश की।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व जीओ गीता परिवार की ओर से पंजाबी वेलफेयर सभा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान से पहले प्रत्येक रक्तदाता की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच की गई।
विज्ञापन


पूर्व हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि कैथल अब सेवा नगरी के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जो समाज दूसरों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान करता है, वह हमेशा प्रगति करता है। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान सोनू वर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से सेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी वेलफेयर सभा की प्रधान सुषम कपूर ने कहा कि गीता का सार निष्काम सेवा है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में अक्सर रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे में इस शिविर से एकत्रित रक्त थैलेसीमिया और आपातकालीन मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, कृष्ण नारंग, शरद बंसल और डॉ. अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed