फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   61 new case of corona found in kaithal

जिले में वीरवार को मिले 61 कोरोना संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
61 new case of corona found in kaithal
जिले में वीरवार को 61 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। संक्रमितों में 17 महिलाएं और 41 पुरुष शामिल हैं। इनमें से चीका क्षेत्र में 15, गांव प्यौदा में पांच, पूंडरी क्षेत्र में आठ सहित कैथल शहर की कई कालोनियों के लोग हैं। खुफिया विभाग का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा एक-एक केस मॉडल टाउन, गांव बात्ता, उझाना, न्यू प्यौदा रोड कैथल, राजौंद, सेक्टर-19, शिवनगर, गैबी साहब कॉलोनी, अमरगढ़ गामड़ी, ऋषिनगर, महादेव कॉलोनी, वार्ड-11 कैथल व ढांड में संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उनकी संक्रमण हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

गुहला क्षेत्र में संक्रमित मिले केस गुहला, चीका, खरौदी, व अन्य गांवों से हैं, जिन्हें संक्रमितों के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है। गांव प्यौदा में संक्रमित मिले पांच लोगों को पहले से संक्रमित व्यक्ति के कारण संक्रमण हुआ है। जो बुधवार को पॉजिटिव पाया गया था। पूंडरी क्षेत्र में संक्रमित मिले आठ व्यक्ति भी पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। वहीं से इन्हों संक्रमण हुआ है। बलराज नगर में संक्रमित मिले तीन लोगों की हिस्ट्री करनाल की है। इनमें से एक व्यक्ति करनाल से आया था। यहां आकर जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके कारण दो अन्य परिवार सदस्यों को भी संक्रमण हुआ है। करनाल रोड कैथल के साथ लगती कॉलोनियों में मिले चार केस एक निजी बैंक के कर्मचारी के संपर्क में आए हैं। जो चार पांच दिन पहले संक्रमित पाया गया था। आदर्श नगर में मिले चार केस व कुलतारण में संक्रमित पाए गए दो लोग भी बुधवार को संक्रमित पाए गए लोगों के कांटेक्ट हैं।
विज्ञापन

डोगरा गेट पर पाए गए तीन संक्रमित व्यक्तियों ने अपनी इच्छा से कोरोना जांच के लिए टेस्ट करवाया था, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। खुफिया विभाग के एक कर्मचारी ने भी खुद जांच के लिए सेंपल करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुरी कॉलोनी में संक्रमित मिले दो केस बुधवार को मिले व्यक्ति के कारण संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अन्य लोग जो संक्रमित मिले हैं, उन्हें भी पॉजिटिव मिले केसों से संक्रमण फैला है।
सिविल सर्जन डॉक्टर जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 895 कोरोना संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। उनमें से 526 की रिकवरी हो चुकी है। 360 केस इस समय एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को 21 केस रिकवर हुए हैं।
दिल्ली से आया युवक मिला पॉजिटिव
राजौंद। नगर में 29 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके संपर्क में आने वाले 10 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि यह युवक नरेला दिल्ली में एक टेक्निकल कंपनी में कार्य करता है। 24 अगस्त को नरेला से राजौंद आया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीवन में मिले दो संक्रमित केस
सीवन। सीवन में एसएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि ब्लाक सीवन में 123 लोगों के कोरोना टैस्ट किए गए। इनमें से सीवन नगर में 2 लोग संक्रमित मिले हैं।
कोरोना के दृष्टिगत बढ़ाए जाएंगे टेस्टिंग सैंपल-डीसी सुजान सिंह
कैथल। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कोरोना केस काफी मात्रा में बढ़ रहे हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग भविष्य को देखते हुए पूरी प्लानिंग तैयार करें, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाया जा सके। ऑक्सीजन सिलैंडर, वेंटीलेटर व बैड्स बढाऩा काफी आवश्यक है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन पर आबंटित कार्यों के आधार पर संबंधित विभाग कार्य करना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग कंटेनमैंट जोन पर पूरी निगरानी रखें। डीसी सुजान सिंह लघु सचिवालय स्थित में कोविड-19 विषय पर वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पूर्व मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने भी सभी उपायुक्तों को कोविड-19 पर जारी एडवाईजरी की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएमसी कुलधीर, सीटीएम सुरेश राविश, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीआरओ सुरेश कुमार, सीएमओ जयभगवान, ईओ अशोक कुमार, एमई राजकुमार शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश व डॉ. नीरज मंगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed