फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   60.50 lakh fraud in the name of online trading

Kaithal News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 60.50 लाख की ठगी

Wed, 27 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
60.50 lakh fraud in the name of online trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला निवासी एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 60 लाख 50 हजार रुपये की ठगी हो गई। अज्ञात आरोपियों ने उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नकली प्रमाणपत्र दिखाकर झांसे में लिया और निवेश के नाम पर रकम हड़प ली।

साइबर थाने में दी शिकायत में पीड़ित इकबाल ने शिकायत में बताया कि एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में उसे खाते चल रहे हैं। इन खातों से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। गत 6 जुलाई को उसने फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। लिंक खोलने पर एक्सिस डायरेक्ट नाम की वेबसाइट खुल गई। मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद वेबसाइट पर उसका खाता बन गया।
विज्ञापन


बाद में व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में उसे 8% मुनाफे का लालच दिया गया। पहले छोटे लेन-देन पर लाभ दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ा और उसने अलग-अलग खातों में रकम डालनी शुरू की। इसी क्रम में आरोपियों को उसने कुल 60.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने मुनाफे और अपनी पूंजी की राशि निकालने की कोशिश की तो न तो रकम निकली और न ही लगाए हुए पैसे लौटे। ठग लगातार उसे सेबी के फर्जी प्रमाणपत्र भेजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल ने बताया कि वेबसाइट की मांग के अनुसार उसने अपनी सारी डिटेल उस पर भर दी थी। 15 जुलाई को वह जब उस एप को खोलने लगा तो एप नहीं खुली। उसमें बताया गया कि आपका पेन कार्ड मिसमैच है। उसके पास वॉट्सऐप पर एक वाइस मैसेज आया। ट्रेडिंग कंपनी का प्रॉफिट आठ प्रतिशत बताया गया था। इस पर उसने अपने एक्सिस बैंक के खाते से 102 रुपये दिए हुए खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसे प्रॉफिट उसके वॉलेट में दिखाई देने लगा। फिर उसने 49,905 रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। वह पैसे लगाता रहा और आरोपी उसे बैंकों का सेबी का फर्जी सर्टिफिकेट भी भेजते रहे। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed