फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   58 roads will be repaired in Guhla

Kaithal News: गुहला में 58 सड़कों की होगी मरम्मत

Tue, 03 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
58 roads will be repaired in Guhla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि सरकार ने गुहला हलके की 58 सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ा व मरम्मत करने के लिए करोड़ों रुपये की राशि मंजूर की है। जल्द ही निविदा सूचना प्रक्रिया को पूरा कर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। बाजीगर ने कहा कि काम पूरा होने के बाद जहां पूरे हलके में सड़कों का जाल सा बिछ जाएगा, जिससे लोगों को आना जाना आसान होगा और उनका समय व पैसा दोनों बचेंगे।

बाजीगर ने बताया कि दो साल पहले बाढ़ में गुहला-भाटियां सड़क बुरी तरह से टूट गई थी। इस सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्र के लोग निरंतर मांग कर रहे थे। बाजीगर ने बताया इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने दो करोड़ 75 लाख 33 हजार रुपए की राशि मंजूर की हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही निविदा सूचना पूरी कर सड़क निर्माण का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने जोर दिया कि सरकार गुहला क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाजीगर ने कहा कि हलके की एक एक समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रख उनका हल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed