फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क पर अवैध कब्जे करने से बनी जाम की स्थिति, हादसों का खतरा

सड़क पर अवैध कब्जे करने से बनी जाम की स्थिति, हादसों का खतरा

Fri, 04 Jan 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर अवैध कब्जे करने से बनी जाम की स्थिति, हादसों का खतरा
सड़क पर अवैध कब्जा, जाम की स्थिति, हादसों का खतरा
विज्ञापन

- गिरधरलाल अहलुवालिया चौक से मुख्य बाजार में जाने वाली सड़क पर अवैध कब्जे से राहगीर परेशान
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गिरधरलाल अहलुवालिया चौक से मुख्य बाजार में जाने वाली सड़क पर दुकानदारों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। जिसके चलते हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर स्थिति दुकानदारों ने सड़क के आधे हिस्से तक दुकानों के बाहर अपना सामना रखा हुआ है। सड़क के बीच में डिवाइडर होने की वजह से शेष सड़क पर बड़ी मुश्किल से एक वाहन ही गुजर सकता है। कई बार हैवी वाहन के आ जाने से निकलना भी मुश्किल हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। अगर कोई वाहन चालक या स्थानीय निवासी इन दुकानदारों का विरोध भी करता है तो ये उसके साथ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है।
ऐसी ही स्थिति कौशिक मार्केट के दोनों रास्तों में बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इसकी शिकयत बीडीपीओ, नगरपालिका सचिव व पीडब्ल्यूडी को भी की है, लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। अगर कहने सुनने के बाद कोई अधिकारी कार्रवाई करते हुए समान को उठवाता है भी है तो अधिकारी के चले जाने के तुरंत बाद दोबारा फिर ये दुकानदार उसी प्रकार अपने समान को सजा लेते है। ओरियंटल बैंक की शाखा के पास हर रोज जाम लगा रहता है और दुकानदारों को अकसर वाहन चालकों के साथ झगड़ा करते देखा जाता है। स्थानीय निवासी देशराज, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, राजा राम, सोहनलाल, किशन सिंह व मनोज कुमार ने प्रशासन से मांग की कि इन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इनके बाहर रखे समान को जप्त किया जाये।
विज्ञापन

मुझे शिकायत मिली है कि दुकानदारों ने सड़क के काफी अंदर तक समान रखा हुआ है। सोमवार व मंगलवार को अभियान चलाकर दुकान से बाहर समान रखने वाले दुकानदारों के समान को कब्जे में लिया जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर सिंह, सचिव नगरपालिका पूंडरी
फतेहपुर ग्राम पंचायत की हद में आने वाले दुकानदारों ने दुकान से बाहर सड़कों पर जो समान रखा हुआ है, सरपंच से कहकर पहले तो उन्हें समान हटवाने के निर्देश दिये जाएंगे। इसके बावजूद भी जो दुकानदार नहीं हटते है तो उनके समान को जब्त किया जाएगा।
कंचनलता, बीडीपीओ पूंडरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed