फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कपास के दामों में आई कमी के कारण मंडी में आमद हुई कम

कपास के दामों में आई कमी के कारण मंडी में आमद हुई कम

Wed, 26 Dec 2018 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कपास के दामों में आई कमी के कारण मंडी में आमद हुई कम
कपास के दामों में आई कमी के कारण मंडी में आमद हुई कम
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कपास के दामों में गिरावट आने से किसानों में मायूसी छाई है। इस समय अनाज मंडी में कपास 5200 रुपये से लेकर 5400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। सोमवार को अनाज मंडी कलायत में कपास की बिकवाली ऊपरी सिरा 5375 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। इस साल अनाज मंडी में दामों के उतार चढ़ाव के कारण से कपास की फसल की आमद भी कम ही हो रही है। मार्केट कमेटी से मिले आंकड़ों के हिसाब से गत वर्ष इस समय तक 21608 क्विंटल कपास की आमद हो चुकी थी जो इस समय घट कर केवल 13368 क्विंटल रह गई। कपास की फसल की कम आमद को लेकर मार्केट कमेटी का कहना है कि शायद किसानों ने रेट को लेकर फसल रोक ली है। कुछ गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कपास की बिजाई भी कम ही हो पाई थी। हालांककि कलायत में दो जिनिंग मिल हैं जो मंडी से कपास की खरीद कर रहे हैं उसके अलावा व्यापारी कपास की खरीद कर बाहर भी भिजवा रहे हैं पर उसके बावजूद भी कपास के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। किसान सुरेंद्र, जोरा सिंह, रणधीर सिंह आदी का कहना है कि उनकी कपास की फसल के मंडी में दाम नही मिल पा रहे इसी लिए कपास को अपने खलिहानों में ही रोक लिया है। इस समय जो रेट हैं वे पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो सौ रुपए प्रति क्विंटल कम हैं। किसान प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि रेट मिलते हैं तो मंडी में कपास की आमद में एकदम से तेजी आ जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed