फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका सचिव ने ड्यूटी संभालते ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए प्रभाव कदम

नगरपालिका सचिव ने ड्यूटी संभालते ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए प्रभाव कदम

Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका सचिव ने ड्यूटी संभालते ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए प्रभाव कदम
नगरपालिका सचिव ने ड्यूटी संभालते ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए प्रभाव कदम
विज्ञापन

घरों का कचरा उठाने के लिए हर वार्ड में उपलब्ध करवाई गए वाहन
फोटो संख्या-20
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगरपालिका कलायत के सचिव के तौर पर नरेंद्र शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। जिम्मेवारी संभालने के बाद उन्होंने नगरपालिका परिसर का मुआयना करने के बाद सभी कर्मचारियों की बैठक ली। नगरपालिका परिसर में कचरे के ढेरों को देख कर उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरूआत स्वयं के घर से ही की जाती है। उन्होंने कहा कि जब नगरपालिका परिसर ही साफ सुथरा नही है तो नगर की सफाई व्यवस्था का क्या हाल होगा। कर्मचारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नगर का सौंदर्यकरण व स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए रोस्टर में बदलाव करते हुए उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक बार मिल कर एक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाऐंगे। बाकी के दिनों में अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था का सप्ताह में किसी भी एक दिन जांच के लिए बनाई जाने वाली कमेटी औचक निरीक्षण करेगी। औचक निरीक्षण में वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में कचरा प्रबंधन के लिए एक एक रिक्शा लगा दी गई है जो घर घर जाकर कचरा उठाऐगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कचरे को गलियों या सड़कों पर न फेंके बल्कि उनके लिए सूखे व गीले कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन लगा कर उसमें ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed