फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नए चालकों से खराब हुई बसों की 16 से संख्या बढ़कर हुई 22

नए चालकों से खराब हुई बसों की 16 से संख्या बढ़कर हुई 22

Mon, 29 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नए चालकों से खराब हुई बसों की 16 से संख्या बढ़कर हुई 22
फोटो नंबर-05 व 06
विज्ञापन


नए चालकों से खराब हुई बसों की 16 से संख्या बढ़कर हुई 22
एक बस की क्लच प्लेट का खर्च है बीस से तीस हजार
रोडवेज को नुकसान, एक चालक ने कुरुक्षेत्र में दो कारों को मार दी टक्कर
आज से दो दिन के हड़ताल पर रहेंगे कई विभागों के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के बीच रोडवेज की बसें लगातार खराब हो रही हैं। कैथल में खराब हुई बसों की संख्या 16 से बढ़कर 22 पहुंच गई है। जिस कारण बताया जा रहा है कि नए चालकों द्वारा गियर व क्लच को लेकर प्रेक्टिस ना होने के कारण बसें खराब हो रही हैं। इससे रोडवेज का नुकसान बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान रोडवेज को हो चुका है। कैथल के एक नए चालक ने कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर दो कारों में टक्कर दे मारी। बाद में वह फरार हो गया बताया जा रहा है।
निजीकरण के विरोध में शुरू हुई रोडवेज की हड़ताल पिछले 14 दिनों से लगातार जारी है। हड़ताल के कारण अनुबंध के आधार पर कार्यरत चालकों द्वारा बसों के चलाए जाने से वर्कशॉप में लगातार खराब बसों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारों ने बताया कि नौसीखिए चालकों से रोजाना बसों के क्लच व प्लेट टूट रही है। रविवार को खराब बसों की संख्या 16 थी जो एक ही दिन में सोमवार को 22 हो गई है। एक बस की क्लच प्लेट टूटने से 20 से 30 हजार रुपये का खर्चा पड़ता है। 22 बसों के क्लच प्लेट खराब होने के कारण विभाग को सात दिनों में चार लाख रुपये अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने किया हड़ताल का आह्वान
कैथल। कर्मचारी संगठन सीटू जिला प्रधान सत्यवान ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, आशा वर्कर्स यूनियन 30 व 31 अक्तूूबर को सर्व कर्मचारी तालमेल कमेटी रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में व विधानसभा और लोकसभा में की गई घोषणाओं को लागू करवाने के लिए राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर 4

रोडवेज तालमेल कमेटी ने दिया धरना
कैथल। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की ओर से 14वें दिन धरना हनुमान वाटिका में जारी रहा। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव बलवान कुंडू ने की। मंच संचालन सुशील शर्मा, प्रवीन क्योड़क ने किया। उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मचारी गांव-गांव जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया सोमवार के धरने को बूरा खाप के प्रधान रणबीर बूरा किरमिच, नसीब भूरा भाणा ने समर्थन दिया। जन स्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, प्राथमिक अध्यापक संघ की तरफ से समर्थन दिया गया। जिले के सरपंच की ओर से रोडवेज को पूरा समर्थन दिया गया। उन्होंने बताया कि 30 व 31 अक्तूबर को सभी विभागों के कर्मचारी रोडवेज की हड़ताल में भाग लेंगे। इस मौके पर शमशेर सिंह, महावीर सिंह, राजबीर चहल, सुभाष, कुलदीप शर्मा, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed