फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा की आज कड़ी परीक्षा, नगर परिषद के चेयरमैन का पद बचाने के लिए लगा एढ़ी चोटी का जोर

भाजपा की आज कड़ी परीक्षा, नगर परिषद के चेयरमैन का पद बचाने के लिए लगा एढ़ी चोटी का जोर

Tue, 29 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की आज कड़ी परीक्षा, नगर परिषद के चेयरमैन का पद बचाने के लिए लगा एढ़ी चोटी का जोर
भाजपा की आज कड़ी परीक्षा, नगर परिषद के चेयरमैन का पद बचाने के लिए लगा एढ़ी चोटी का जोर
विज्ञापन

बहुमत के लिए चाहिए कुल 16 पार्षद, 16 पार्षदों ने की मुलाकात
चेयरमैन पद के उम्मीदवार का नाम लिफाफे में बंद, सुबह राज्यमंत्री कृष्ण बेदी सौंपेंगे पार्षदों को लिफाफा
कांग्रेसी खेमे के भी 8 पार्षद घूमने के लिए पटियाला निकले, रणदीप सुरजेवाला डटे हुए हैं दो दिन से कैथल में
कनार्टक की तर्ज पर कैथल की सरकार का परिणाम बदलने का हो सकता है कांग्रेस का प्रयास
कोई नेता चुप्पी तोडने पर राजी नहीं, सांसद राजकुमार सैनी व रणदीप सुरजेवाला के बैठक में शिरकत करने पर संशय बरकरार
फोटो संख्या-46 से 48
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद चेयरमैन की कुर्सी बचाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की कड़ी परीक्षा होगी। सुबह दस बजे लघु सचिालय स्थित सभागार में चेयरमैन पद के चुनाव के लिए पार्षदों की बैठक होनी है। इसके लिए भाजपा व कांग्रेस के अपनी बिसात बिछा दी है। भाजपा के 16 पार्षद जहां 24 मई से ही घूमने के लिए निकले हुए हैं। वहीं कांग्रेस के भी 8 पार्षद भी रविवार रात्रि घूमने के लिए निकल गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के 16 पार्षदों के साथ सोमवार सांय चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में बैठक की और चेयरमैन पद के लिए एक पार्षद का नाम तय कर लिफाफे में बंद कर दिया। यह लिफाफा राज्यमंत्री कृष्ण बेदी केपास है, जो सुबह बैठक में पहुंचने से पहले पार्षदों के सामने खोला जाएगा। वहीं कर्नाटक की तर्ज पर कैथल की सरकार बनाने की कवायद के चलते अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला दो दिनों से कैथल में डटे हुए हैं। विधायक के तौर पर रणदीप सुरजेवाला व सांसद के तौर पर राजकुमार सैनी के बैठक में भाग लेने को लेकर अभी संशय बरकरार है।
विदित रहे कि सात माह पूर्व भाजपा के चेयरमैन रहे यशपाल प्रजापति को अविश्वास प्रस्ताव लाकर पार्षदों ने हटा दिया था। इसके बाद से ही उपाध्यक्ष डा. पवन थरेजा बतौर कार्यकारी चेयरमैन के यह जिम्मेवारी देख रहे थे। पिछले दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर डीसी ने एडीसी पार्थ गुप्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। एडीसी ने 29 मई चुनाव की तिथि निर्धारित कर सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में पार्षदों की बैठक बुला ली।
विज्ञापन

वीरवार से ही हरिद्वार, नैनीताल घूमने के लिए गए 16 पार्षदों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक हुई। जिसमें उन्होंने एकता के साथ वोटिंग करते हुए भाजपा का चेयरमैन बनाने को कहा। साथ ही शहर के विकास के लिए हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया। सीएम ने पहले भाजपा की कोर कमेटी के साथ दस मिनट बैठक की। इसके बाद सीएम ने 5 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई करीब आधे घंटे की बैठक में पार्षदों से चर्चा की। भाजपा के 16 पार्षदों के अलावा राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, अरुण सर्राफ, राव सुरेंद्र सिंह, अशोक ढांड, पूर्व विधायक भाई लीला राम, राजपाल तंवर, यशपाल प्रजापति भी कोर कमेटी में शामिल हुए। इसके बाद चेयरमैन पद के लिए एक पार्षद का नाम तय करके लिफाफे में बंद करके राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस खेमे के भी करीब 8 पार्षद रविवार सांय से ही पंजाब के पटियाला में घूमने के लिए निकल गए। वे सुबह सीधे बैठक में ही पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा खेमे के जो 5 पार्षद नाराज चल रहे हैं। वे भाजपा खेमे में घूमने के लिए नहीं गए। उनमें से कई पार्षद कांग्रेस खेमे के संपर्क में हैं। कुछेक पार्षद तो तीसरे मोर्चे की तर्ज पर कांग्रेस के समर्थन व भाजपा खेमे में फूट की उम्मीद में अपनी ही लॉटरी निकलने की उम्मीद पाले बैठे हैं।
क्या है बहुमत का गणित:-शहर की सरकार के लिए 31 पार्षदों में से बहुमत के लिए 16 पार्षदों का समर्थन चाहिए। यदि भाजपा खेमे के घूमने के लिए निकले सभी 16 पार्षद एकजुट रहते हैं तो भाजपा अपना चेयरमैन बनाने में सफल हो जाएगी। इन 16 के अलावा हरियाणा सरकार में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल के भाई नरेश मित्तल व 2 अन्य पार्षदों ने भी सीएम सहित भाजपा को भरोसा दिलवाया है कि वे भाजपा के साथ रहेंगे। लेकिन यदि चेयरमैनी में अपना नाम ना आने पर किसी पार्षद ने विरोध कर दिया तो भाजपा के लिए बहुमत का आंकड़ा जुटाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलालवा भाजपा खेमे में सांसद राजकुमार सैनी का वोट भी है। राजकुमार सैनी का कहना है कि अभी तय नहीं है कि वे बैठक में आएंगे या नहीं।
ये हो सकती है रणनीति:-कांग्रेसी खेमा भी भाजपा खेमे से उम्मीदवार का नाम आने का इंतजार कर सकता है। इसके बाद ही कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार का नाम तय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार यदि भाजपा पिछड़ा वर्ग से कोई उम्मीदवार बनाती है तो कांग्रेस अग्रवाल समाज से किसी पार्षद को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं यदि भाजपा अग्रवाल बिरादरी से किसी पार्षद का नाम तय करती है तो कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के पार्षद का नाम रख सकती है।
दो दिनों से कैथल में डटे हैं सुरजेवाला:-गुजरात में कांग्रेस की राज्यसभा सीट जीतने व कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की तर्ज पर कैथल में भी सरकार बनाने के लिए रणदीप सुरजेवाला भी दो दिनों से कैथल में डटे हुए हैं। हांलाकि सुरजेवाला ने कहा कि उनके पास बहुमत नहीं है। इसीलिए उनका अभी कोई फैसला नहीं है कि कांग्रेस की ओर से कोई उम्मीदवार उतारा जाएगा। बाकि स्थितियों पर निर्भर करता है। बैठक में भाग लेने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है।

एडीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि 11 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक बुलाई गई है। चुनाव के लिए बेलट पेपर सहित तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।
लघु सचिवालय आज होगा राजनीतिक पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन
कैथल। लघु सचिवालय आज चार राजनीतिक पार्टियों के घमासान का गवाह बनेगा। प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। भाजपा व कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर परिषद चेयरमैनी को लेकर यहां जोर आजमाइश के लिए एकत्रित होंगे। वहीं इनेलो-बसपा के जेल भरो आंदोलन के चलते भी प्रशासन की सांसें फूली हुई हैं। अभय चौटाला, रणदीप सुरजेवाला, राजकुमार सैनी, रामपाल माजरा, कृष्ण बेदी सहित प्रदेश की राजनीति के कई बड़े खिलाड़ी मंगलवार को लघु सचिवालय में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed