{"_id":"5995dfb14f1c1b0a098b4731","slug":"51502994353-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 194 निजी स्कूलों में 49 ने भरा है स्पोटर्स फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 194 निजी स्कूलों में 49 ने भरा है स्पोटर्स फंड
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 194 निजी स्कूलों में 49 ने भरा है स्पोर्ट्स फंड
बिना स्पोर्ट्स फंड भरे जिला स्तरीय खेलकूद में भाग नहीं ले सकते खिलाड़ी
आज जिला खेल स्टेडियम में शुरू होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आज से शुरू हो रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने वाले स्कूल के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे। 18 अगस्त से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम पट्टी अफगान में होगी। जिले के 194 स्कूलों में से केवल 49 स्कूल निजी स्कूल संचालकों ने शिक्षा विभाग का स्पोर्ट्स फंड दिया है।
यह है स्पोर्ट्स फंड का नियम - निजी व सरकारी स्कूलों को प्रत्येक वर्ष स्पोर्ट्स फंड जमा करवाना होता है। कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थी को पांच रुपये, छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों से प्रत्येक विद्यार्थी से 6 रुपये, कक्षा 9वीं व दसवीं के विद्यार्थियों से 30 रुपये, कक्षा बारहवीं के आर्ट्स विद्यार्थियों से 60 रुपये, कक्षा 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों 72 रुपये, बारहवीं की साइंस के विद्यार्थियाें को 90 रुपये प्रति विद्यार्थी के अनुसार स्पोर्ट्स फंड देने का प्रावधान है।
आज से शुरू होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता : जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार से जिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुरू हो रही है। लेकिन जिस स्कूल ने स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं करवाया है। उन स्कूलों के विद्यार्थी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि जिले 194 स्कूलों में से केवल 49 स्कूलों में स्पोर्ट्स फंड जमा करवाया है। स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। जो स्कूल प्रतियोगिता से पहले अपना फंड जमा करवा देगा उस स्कूल के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते है।