{"_id":"3581668338f05dd602eafc85f0f10db5","slug":"5100-prospectus-sold-againts-2000-seats-in-rksd-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएसडी में दाखिले के लिए मचेगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएसडी में दाखिले के लिए मचेगा घमासान
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी व इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में इस बार दाखिले के लिए खूब घमासान होने की संभावनाएं हैं। दोनों ही कॉलेजों में उपलब्ध सीटों से काफी ज्यादा संख्या में प्रॉस्पेक्ट्स बिक चुके हैं। इनमें 2000 सीटों के लिए 5100 से ज्यादा प्रॉस्पेक्ट्स की बिक्री हो चुकी है। यह संख्या अभी ओर बढ़ेगी। क्योंकि आवेदन के लिए 4 दिन का समय शेष है।
आरकेएसडी कॉलेज में अभी तक तीन हजार प्रॉस्पेक्टस कॉलेज के उप प्राचार्य ओपी गर्ग ने बताया कि कॉलेज से तीन हजार प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। जबकि कॉलेज में 1050 सीटें हैं। जिसमें प्रथम वर्ष में नॉन मेडिकल, मेडिकल, कॉमर्स, बीबीए, आटर्स के कोर्स शामिल हैं। कॉलेज द्वारा पहली कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को जारी कर दी जाएगी।
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में 2100 प्रॉस्पेक्ट्स खरीदे
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में अभी तक 2100 से अधिक प्रॉस्पेक्ट्स खरीदे जा चुके हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएमसी सहिंत अन्य कोर्सों में एक हजार के करीब सीटें है। प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि जिले के छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन को लेकर काफी रुझान है। पहली कट ऑफ तीन जुलाई को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अंबेडकर कॉलेज में आवेदन की करने तारीख बढ़ी
डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में विद्यार्थी अब 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी पहले 25 जून तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन विश्वविद्यालय ने इसकी तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। कॉलेज प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि कॉलेज में 1600 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। अब विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर 30 जून तक आवेदन कर सकते है।