{"_id":"67db18bd68e7f7ff100e431b","slug":"50-units-of-blood-collected-in-cheeka-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-605625-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका शिविर में 50 यूनिट रक्त जमा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका शिविर में 50 यूनिट रक्त जमा किया
Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय बहुतकनीकी काॅलेज चीका में बुधवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
इसका संचालन सरकारी अस्पताल कैथल की मेडिकल टीम ने किया, जिसमें तकनीकी अधिकारी जसवंत मान, काउंसलर विजेता कौशिक, नर्सिंग अधिकारी रमन कौर, पूनम रानी, पूजा और शिल्पा शामिल रही।
डॉ. हितेश और सुखविंदर कौर ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्त दाताओं को बैज लगा शिविर का शुभारंभ करने उपरांत प्राचार्य देवेंद्र राणा ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान निफा के जिला अध्यक्ष भीम कौशिक व नेकी की दीवार संस्था के अध्यक्ष सागर भारद्वाज, हरदीप प्रभोत, हरजिंदर नंबरदार आदि मौजूद रहे। संवाद