फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 lakh extortion sought from INLD's state secretary

Kaithal News: इनेलो के प्रदेश सचिव से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Sun, 12 Mar 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
50 lakh extortion sought from INLD's state secretary
ढांड। इनेलो प्रदेश सचिव से इंटरनेशनल कॉल के माध्यम से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ढांड थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ढांड थाना को दी शिकायत में इनेलो प्रदेश सचिव संगरौली निवासी सोहन लाल ने बताया कि पीपली अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है और वह प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता है। 25 फरवरी को जब इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के साथ गुरुग्राम में पदयात्रा में भाग ले रहा था। सुबह के साढ़े नौ बजे इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने कहा कि रुपये बहुत कमा लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसे व उसके घर वालों को अच्छी तरह जानता है। 50 लाख का इंतजाम कर लो। कब, कहां और कैसे देने है। उसके लिए हम दोबारा कॉल करेंगे। अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए और पुलिस को बताया तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर देंगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक मार्च को फिर किसी अन्य नंबर से इंटरनेशनल व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले ने फिर वही बात दोहराई और कहा कि तुझे अपने बच्चे प्यारे नही लगते हैं। उन्होंने तेरा इंतजाम कर लिया है। अब हम रंगदारी की रकम अपने आप ले लेंगे। पुलिस कार्रवाई की तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सोहन लाल उर्फ सोनू ने बताया कि रंगदारी मांगे जाने के बाद से उनका परिवार सुरक्षित नहीं है। रात की नींद भी नहीं आ रही है। हर समय परिवार यह सोचता रहता है कि न जाने क्या होगा। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी अभी तक उन्हें किसी प्रकार की पुलिस सहायता नहीं मिली है। जिससे परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष है और मांग करते है कि उनके परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाए।


पीड़ित का कहना है कि रंगदारी मांगे जाने से वह उसका भाई डॉ. संदीप,विक्रम व समस्त परिजन सहमे हुए हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि संगरौली निवासी सोहन लाल की शिकायत पर इंटरनेशनल कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगे जाने की शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed