{"_id":"676876538505cc221b00ac8b","slug":"4577-samples-taken-so-far-for-dengue-testing-kaithal-news-c-245-1-kht1001-125546-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू जांच के लिए अब तक लिए 4577 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू जांच के लिए अब तक लिए 4577 सैंपल
Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डेंगू से बचाव के लिए रविवार को अवकाश के दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे जिले में ड्राई डे मनाया। इस दौरान मच्छर से लार्वा से बचाव की जानकारी दी। डेंगू के मच्छर का लार्वा मिलने पर दवाई का छिड़काव कर नष्ट किया।
बुखार से पीड़ित लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजा जाता है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। अब तक जिले में डेंगू के 77 केस संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
बता दें कि अब तक जिले में 4577 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, अब तक 4755 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिलेभर के 9856 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की थी। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 25 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला था। उधर, 12 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। संवादो