{"_id":"62324276b932ae64d71b61aa","slug":"450-farmers-applied-for-tube-well-connection-kaithal-news-knl102102072","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किया आवेदन
विज्ञापन
कैथल। जिले भर के 450 किसानों ने बिजली निगम से ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किए हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम की तरफ से इन किसानों को बिजली के कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विदित रहे कि बिजली निगम के पास जिन आवेदकों ने एक जनवरी 2014 से दिसंबर 2018 तक आवेदन किया था वे डिमांड नोटिस का अनुपालन नहीं कर पाए । उन आवेदकों को दोबारा से मौका दिया गया था। अब निगम ने सभी आवेदकों को रजिस्टर्ड नोटिस जारी कर दिए हैं। इस नोटिस के तहत तीन महीने के अंदर किसानों को फीस भरनी होगी। इसके बाद किसानों को कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।
किसान कई बार कर चुके हैं प्रदर्शन
ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने से नाराज किसान कई बार जिला प्रशासन व निगम के कार्यालय में धरना व प्रदर्शन कर चुके हैं। किसान निगम से मांग कर रहे हैं कि दिसंबर 2018 तक आवेदन करने वाले किसानों को कनेक्शन दिया जाय। अब कनेक्शन मिलने के बाद उन स्थानों के किसानों का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जहां पर नहरी पानी का कोई प्रबंध नहीं है। नहरी पानी व ट्यूबवेल कनेक्शन न होने के कारण लागत के हिसाब से किसानों की फसल नहीं निकल रही थी। इससे किसान परेशान हो चुके थे। अब कनेक्शन मिलने के बाद किसानों को फसलों की सिंचाई करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
डार्क जोन में सूक्ष्म सिंचाई वाले किसान ही ले रहे हैं कनेक्शन
बिजली निगम की ओर से डार्क जोन में सूक्ष्म सिंचाई से खेती करने वाले किसानों को ही कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस नियम के कारण भी तीन हजार से ज्यादा किसान कनेक्शनों से वंचित हैं। डार्क जोन के तहत आने वाले गांव के लोगों ने भी कनेक्शन देने की मांग की है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन प्रदीप गोयत ने बताया कि जिन्होंने एक जनवरी 2014 से दिसंबर 2018 तक ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। लेकिन किसी कारण से वे कनेक्शन नहीं ले पाए थे। उन किसानों को मौका दिया गया था। तीन महीने के अंदर सिक्योरिटी फीस जमा होने के बाद उन्हें कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदकों को रजिस्टर्ड नोटिस भेजने बुधवार से शुरू कर दिए हैं।