फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   45 section toppers of class 10th-12th will be honored on June 3 in Kaithal.

Kaithal News: कैथल में 3 जून को 10वीं-12वीं के 45 खंड टॉपर होंगे सम्मानित

Mon, 01 Jun 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
45 section toppers of class 10th-12th will be honored on June 3 in Kaithal.
टापर बच्चों को सम्मानित करने को लेकर बैठक करते डीईओ। स्वय
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिला कैथल के 45 मेधावी विद्यार्थियों को 3 जून को सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा के हॉल में दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने अपने कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक में उप अधीक्षक प्रवीण थरेजा, परीक्षा नोडल अधिकारी कुशल कुमार, सहायक मैडम मुक्ता, महाबीर राणा, सतीश कुमार, रितु दीक्षित, रजनी भुल्लर सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सूची में शामिल विद्यार्थियों को एक अध्यापक सहित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन हो सके। सम्मानित होने वाले सभी 45 विद्यार्थी अलग-अलग खंडों के टॉपर हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने खंड के टॉपर्स की उपस्थिति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

टापर बच्चों को सम्मानित करने को लेकर बैठक करते डीईओ। स्वय

टापर बच्चों को सम्मानित करने को लेकर बैठक करते डीईओ। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed