{"_id":"6289408f36e2980f3207fa65","slug":"45-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-them-to-america-kaithal-news-knl10895630","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति के साथ अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
करनाल जिले के गांव मुंड निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन उसकी बातचीत गांव के ही कुलदीप के साथ हुई। कुलदीप ने बताया कि यशवंत सिंह निवासी शिमला लोगों को वर्क वीजा पर अमेरिका भिजवाने का काम करता है। इसे लेकर 25 फरवरी 2022 को उसे हनुमान वाटिका के सामने ईगल विंग कार्यालय में बुलाया। उसे अमेरिका का वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर 45 लाख का सौदा तय हो गया।
आरोपी ने 10 लाख एडवांस तथा बकाया राशि फ्लाइट के पहले दिन देने की बात कही। उसने आरोपी को पूरी राशि दे दी। इसके बाद आरोपी ने उसे दिल्ली बुलवाया। वहां पर एक होटल में करीब सात-आठ दिन तक रोके रखा, जब उसे उस पर शक हुआ तो आरोपी ने कहा कि वह वापस आ जाए तथा वह उनके पैसे दे देगा। आरोपी ने अपने पैसे नहीं दिए तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।