फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   43.30 lakh cheated in the name of sending to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 43.30 लाख ठगे

Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
43.30 lakh cheated in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने 43 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। सीवन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर भूना निवासी बलविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी धीना नगर जालंधर निवासी पीटर सहोता, सुमित सहोता व बचन मसीह के साथ काफी समय से जान-पहचान थी। पीटर सहोता का उनके घर आना-जाना था। पीटर सहोता व उसका बेटा सुमित सहोता अक्तूबर 2021 को उनके घर आए और उसे विदेश में जाने के लिए कहने लगे। आरोपियों ने उसके पिता से कहा कि वे उसके बेटे को कंपनी की मार्फत दो साल का वर्क वीजा लगवाकर अमेरिका भेज देंगे और पीआर भी दिलवा देंगे।
विज्ञापन

वह उनकी बातों में आ गया और अमेरिका जाने के लिए तैयार हो गया। उन्होंने जाने का खर्चा 45-50 लाख रुपये के बीच बताया। साथ ही कहा कि अगर उसे डोंकी के जरिये भेजा या वह डिपोर्ट हो गया तो कोई पैसा नहीं लगेगा, सारा पैसा या तो वे स्वयं वापस देंगे या कंपनी देगी। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग समय में 43 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। 14 नवंबर 2021 को उसे अमृतसर एयर पोर्ट से दुबई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से घाना, घाना से तुर्किये एयरपोर्ट पर भेज दिया वहां वह 38 दिन तक रहा। उसके बाद आरोपियों ने फर्जी कार्ड इटली का बनाकर दिया और पासपोर्ट पर गोहाटेमाल का फर्जी वीजा लगवा दिया। वहां पर उसके वीजा, टिकट व अन्य दस्तावेज फर्जी मिलने पर उसे 22 मई 2022 को डिपोर्ट कर दिया। यहां आने के बाद वे आरोपियों के पास पंचायत लेकर गए तो उन्होंने उसे दोबारा बिना रुपये लगाए अमेरिका भेजने की बात कही। आरोपियों ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका के लिए हवाई जहाज में बैठा दिया।

इसके बाद उसे इंग्लैंड से वापस भेज दिया गया। वहां पर वह चार महीने शिविर में रहा और उसके साथ उपरोक्त आरोपियों के आदमियों ने मार-पिटाई की। वह 29 मई को भारत आ गया। उसके बाद आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए। आरोपियों ने अब तक उसके रुपये वापस नहीं दिए हैं और उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed