फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   42 nomination papers filed in National Education Committee elections

Kaithal News: राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में 42 नामांकन पत्र दाखिल

Sun, 24 Dec 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
42 nomination papers filed in National Education Committee elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की सबसे बड़ी शिक्षण संस्था आरकेएसडी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। मतदान सात जनवरी को होगा। नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को साकेत मंगल गुट के सदस्यों ने 21 कॉलेजियम से नामांकन भरा। वनामांकन के पहले दिन आरकेएसडी वेलफेयर गुट या रविभूषण गुट के सदस्यों ने भी सभी 21 कॉलेजियम से नामांकन भरा है। इस बार दोनों ग्रुप में चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर है।
वहीं एक उम्मीदवार कॉलेजियम 13 से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। उसका नाम राजीव कुमार गोयल है। कॉलेज प्रशासन की ओर से एक समिति बनाई जाएगी, जो चुनावी प्रक्रिया को सही और शांतिपूर्वक पूरी करवाएगी। चुनाव अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज में राष्ट्रीय विद्या समिति का मतदान जनवरी को होगा।नामांकन प्रक्रिया 22 और 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक निश्चित हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 25 दिसंबर को नाम वापस लिया जा सकता है। सात जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। डॉ. गोयल ने कहा कि हम दोनों ग्रुपों की ओर से दाखिल किए गए उम्मीदवारों के नाम और उनके वोट नंबर जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं ंसाकेत मंगल गुट के सदस्य
कॉलेजियम एक से अनिल कुमार गुप्ता, दो से अशोक कुमार, तीन से अश्वनी कुमार, चार से चंद्रभान, पांच से गौरव मंगल, छह से जगदीश चंद गोयल, सात से कृष्ण बंसल, आठ से महेश कुमार मंगल, नौ से नरेश कुमार, 10 से पंकज बंसल, 11 से प्रवीण कुमार जैन, 12 से राजेश कुमार, 13 से रामनिवास जैन, 14 से रमेश चंद बंसल, 15 से साकेत मंगल, 16 से सतीश कुमार बंसल, 17 से श्याम लाल, 18 से सुभाष सतीजा, 19 से सुनील चौधरी, 20 से सुशील कुमार, 21 से विपुल सिंघल चुनाव लड़ेंगे।

ये हैं आरकेएसडी वेलफेयर गुट के सदस्य
कॉलेजियम एक से अमित चौधरी, दो से अशोक गोयल, तीन से अश्वनी गोयल, चार से ब्रिज मोहन, पांच से गौतम बंसल, छह से जय भगवान, सात से कृष्ण लाल थरेजा, आठ से मनोज बंसल, नौ से मोहिंद्र थरेजा, 10 से नीरज गोयल, 11 से प्रवीण कुमार चौधरी, 12 से राधा कृष्ण, 13 से राम चौधरी, 14 से रवि भूषण गर्ग, 15 से सचिन मित्तल, 16 से सतपाल जैन, 17 से शिव प्रकाश, 18 से सुभाष चंद सिंगला, 19 से सुरेश कुमार, 20 से वेद प्रकाश और 21 से विनोद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed