{"_id":"6345cceef3e4821b2267cad1","slug":"42-colonies-of-the-city-will-be-regular-kaithal-news-knl1241551142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित होंगी शहर की 42 कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित होंगी शहर की 42 कॉलोनियां
विज्ञापन
कैथल। डीटीपी कार्यालय में कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नगर परिषद कार्यालय ने भी कॉलोनियां नियमित करने की दिशा में कदम उठाया है। आगामी 14 अक्तूबर को नगर परिषद की हाउस की बैठक बुलाई गई है। इसमें शहर की 42 कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में यह सबसे पहला एजेंडा रखा गया है।
गौरतलब है कि सरकार ने जिलास्तर पर कॉलोनियों को नियमित करने का अधिकार दिया है। इसके लिए दो कार्यालय जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पूरे जिले में डीटीपी कार्यालय के अधीन 53 तो नगर परिषद कैथल व जिले की नगर पालिकाओं के अधीन 99 अवैध कॉलोनियां हैं। इन्हें नियमित किया जाना है। कैथल शहर की 42 कॉलोनियां नगर परिषद के अधीन आती हैं। इन कॉलोनियों के नियमित होने के बाद इनमें सड़कें, सीवरेज व अन्य जनसुविधाएं नगर परिषद की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी। ये कॉलोनियां ढांड रोड, करनाल रोड, अंबाला रोड सहित शहर की पुरानी कॉलोनियों के निकट विकसित होने वाली कॉलोनियां हैं। इनमें हजारों की संख्या में आबादी निवास कर रही है।
लंबे समय से किया जा रहा है इंतजार
निर्धारित मानक पूरी न करने वाली अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों की संख्या हजारों में है। ये लोग लंबे समय से इन कॉलोनियों में सुविधाओं के इंतजार में हैं। कई कॉलोनियों में सड़कें बदहाल हैं। थोड़ी सी बारिश में लोगों का घरों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। नियमित होने पर नगर परिषद के माध्यम से इन सड़कों का निर्माण करवाया जा सकेगा। साथ ही सीवरेज सहित अन्य सुविधाएं भी लोगों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन
तीन अन्य एजेंडों पर भी होगी चर्चा
नगर परिषद की हाउस की बैठक में कॉलोनियों को नियमित करने के साथ-साथ परिषद की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही कचरे के निस्तारण को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा पिछली बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। कुल चार एजेंडों के साथ बैठक की सूचना पार्षदों, सांसद नायब सैनी व विधायक लीला राम के अलावा सभी पार्षदों को भेज दी है।
इस बारे में नगर परिषद के म्युनिसिपल इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने बताया कि कॉलोनियों का ले आउट प्लान ले लिया है। इसे नगर परिषद की हाउस की बैठक में रखा जाएगा। हाउस इन्हें पास करने का फैसला करेगा।
उधर, ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनियों को वैध करने सहित चार मुद्दों का एजेंडा जारी किया है। आगामी 14 अक्तूबर को दोपहर बाद तीन बजे यह बैठक नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग की अध्यक्षता में होगी। सभी पार्षदों, विधायक व सांसद को इसकी सूचना भेज दी है।