फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को करवाए लागू

एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को करवाए लागू

Wed, 26 Dec 2018 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को करवाए लागू
एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को करवाए लागू
विज्ञापन

फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस के दस साल के भ्रष्टाचार से दुखी थी और तीसरे मोर्चे का विकल्प न होने के कारण भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर थी। लेकिन अब मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है जो कांग्रेस और भाजपा दोनों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। माजरा ने मंगलवार को गांव बड़सीकरी कला, बड़सीकरी खुर्द, कमालपुर, किठाना, रेहड़ा, गुलियाना, सौंगरी, तारागढ़, कसान, जाखौली दाबदल, सहारन, तितरम व कैलरम का दौरान किया और 30 दिसंबर को गांव बालू में जन अधिकार रैली में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया। माजरा ने कहा कि एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाए। उन्होंने याद दिलाया कि जिस प्रकार जननायक चौधरी देवी लाल ने बड़े-बुजुर्गों का मान बढ़ाने के लिए 100 रुपये बुढ़ापा सम्मान पेंशन देने का काम किया था, गठबंधन की सरकार बनने पर उसे तीन हजार रुपये महीना करने का काम करेंगे। इस मौके पर हलका प्रधान मा. बलबीर मटौर, जसमेर तितरम, संदीप जुलानीखेड़ा, मोनी बालू, रामचंद्र करोड़ा सहित इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed