फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गली निर्माण फिर लटकने से लोगों के अरमानों पर फिरा पानी

गली निर्माण फिर लटकने से लोगों के अरमानों पर फिरा पानी

Thu, 29 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गली निर्माण फिर लटकने से लोगों के अरमानों पर फिरा पानी
गली निर्माण फिर लटकने से लोगों के अरमानों पर फिरा पानी
विज्ञापन

फोटो नंबर-37
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। वार्ड नंबर 12 में सीवरेज पाइप लाइन में लीकेज के चलते जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं पालिका को भी लाखों को नुक्सान हो चुका है। नई पालिका कार्यकारिणी के गठन के पश्चात हैफेड रोड को जानी वाली गली के लोगों को अब ऊबड़ खाबड रास्ते से निजात की उम्मीद बंधी थी मगर सीवरेज में आई खामी सड़क निर्माण में बाधाक बन गई है जिसके चलते अब इसके निर्माण में और समय लगेगा। पालिका में तैनात कनिष्ठ अभियंता मंदीप श्योकंद ने बताया कि वार्ड 12 में जिस स्थान पर लीकेज के कारण गली को उखाडना पड़ा उस गली का निर्माण कुछ समय पहले ही करीब 5 लाख की लागत से करवाया गया था। जिस ठेकेदार द्वारा गली निर्माण किया गया था अभी उसका भुगतान भी नहीं किया कि जन स्वास्थ्य विभाग ने लीकेज होने के चलते गली को उखाड़ दिया। वार्ड के अमृत सैनी,सतपाल, नीरज शर्मा, काका, चंद्रभान, राजबीर, रूपराम, श्रवण सैनी, बिमला, बीरमति व निर्मला ने बताया कि वर्षों से गली निर्माण की बाट जोह रहे लोगों को अब ऊबड़ खाबड गली से निजात मिलने की आस हुई थी तथा कयास लगाए जा रहे थे कि जलदी ही गली दुरुस्त हो जाएगी। इन अरमानों पर एक बार फिर जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज पाइप लाइन में हुई लीकेज ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed