{"_id":"5b031bb54f1c1be2408b6e75","slug":"41526930357-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 4 होनहारों ने प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 4 होनहारों ने प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाई
Updated Tue, 22 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं की परीक्षा में जिले के 4 बच्चों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र राहुल ने 500 में से 492 अंक लेकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार से एमडीएम स्कूल कलायत के छात्र मोहित ने 489 अंक प्राप्त कर आठवां व सैनिक स्कूल के अंकित ने 488 व अभिषेक ने 487 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया है।
सोमवार को घोषित हुए 10वीं कक्षा के परिणामों के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अबकी बार परिणामों में कैथल के 47.99 प्रतिशत बच्चे पास हुए जो पिछले वर्ष महज 40 प्रतिशत ही था। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार कैथल ने प्रदेश में 17वें स्थान से पांच अंकों की छलांग लगा 12वां स्थान प्राप्त किया है।
आईएएस अधिकारी बनना चाहता है राहुल
कैथल। प्रदेश में पांचवां व जिले में पहला स्थान पाने वाले टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र राहुल ने बताया कि उसने महापुरुषों को आदर्श मानता है। वह मेहनत व अध्यापकों के सहयोग से प्रदेश में टॉप टेन और जिले में प्रथम स्थान पर आया है। उसने कहा कि महापुरुष शिक्षा के साथ समाज सुधारने में काफी अहम भूमिका निभाएं हैं। वह भी महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए देश की सेवा करेगा। आईएएस बनकर देश की सेवा करने की उसकी तमन्ना है। उसके पिता साधारण किसान हैं। वह दो भाई है। छोटा भाई नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
मोहित की आईएएस बनने की तमन्ना
प्रदेश में आठवें स्थान पर रहे कलायत के एमडीएम स्कूल के छात्र मोहित ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के लिए रोजाना सुबह तीन बजे उठकर तैयारी करता है। माता-पिता के सहयोग और अध्यापकों की मेहनत के कारण वह प्रदेश में टॉप 10 में स्थान बना पाया है। उसके पिता जेबीटी सरकारी अध्यापक हैं। वह दो जुड़वा भाई है और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उसने कहा कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहता है। उसके भाई के उससे महज 6 अंक कम आए हैं।
अंकित भी करना चाहता है देश की सेवा
सैनिक स्कूल सेगा में पढ़ने वाले अंकित ने बताया कि वह रोजाना चार घंटे पढ़ता था। जिसका नतीजा है कि वह प्रदेश में टॉप 10 में नौंवें स्थान पर रहा है। उसने कहा कि वह दो भाई है। एक भाई उससे छोटा है और उसके पिताजी किसान हैं। उसने कहा कि वह आईएएस बनकर समाज के लोगों में सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाना चाहता है।
लेफ्टिनेंट बनने की है चाह
आंचल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी गांव ग्योंग निवासी अभिषेक का टॉप टेन में प्रदेश में दसवां रैंक है। उसने बताया कि अधिकतर बच्चे छुट्टी को शिक्षा से मुक्ति का दिन मानते हैं। लेकिन उसने इस दिन को पढ़ाई करने के लिए एक्स्ट्रा दिन माना। जिस कारण वह प्रदेश में 9वें स्थान पर रहा है। अभिषेक ने बताया कि वह एनडीए की तैयारी कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करने चाहता है। उसने बताया कि उसके पिताजी एक किसान हैं। वह दो भाई और एक बहन है।
जिले के 4 होनहारों ने प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाई
टैगोर स्कूल के राहुल ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां व जिले में पहला स्थान
फोटो नंबर-15 से 18