फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बने कृष्ण मितल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बने कृष्ण मितल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

Tue, 13 Mar 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बने कृष्ण मितल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो दिन पहले नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बने कृष्ण मित्तल को भाजपा समर्थन से जीतने की बात कहकर भाजपा नेताओं द्वारा ताल ठोंकने के बाद सोमवार को ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रधान के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और व्यापारियों का हाल-चाल जाना। लगभग 14 साल बाद अनाज मंडी में किसी प्रधान के प्रतिष्ठान पर पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला ने यहां कोई राजनीतिक बात तो नहीं की, लेेकिन आढ़तियों व व्यापारियों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और सीजन को लेकर तैयारियों के बारे में चर्चा की। साथ ही यहां पहुंचे इनेलो समर्थकों को नई दिल्ली में हुई 7 मार्च की इनेलो रैली की बधाई दी।
मंडी में चौटाला के पहुंचने पर भारी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। सीएम रहते हुए भी चौटाला जनता के बीच रहते थे। चौटाला ने सभी का अभिवादन किया। प्रधान कृष्ण मित्तल ने उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया और आढ़तियों ने लड्डु बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर जसमेर ढांडा, बलकार सिंह अटैला, राजेश मित्तल, महाबीर मित्तल, पूर्व वाइस चेयरमैन सतनारायण मित्तल, शीशपाल गोयल, महावीर गोयल, सतीश गर्ग, राजेश गोयल, सुभाष बंसल, सुनील बंसल, बजरंग मित्तल, घनश्याम, बबली लदाना, ईश्वर लदाना, बीरभान जैन सहित अन्य आढ़ती मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले ही भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, चेयरमैन अरुण सर्राफ, भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच सहित जिले के लगभग सभी आला नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर कहा था कि कृष्ण मित्तल भाजपा के समर्थन से जीते हैं। एक तरह से उन्होंने कृष्ण मित्तल की जीत को सुरजेवाला समर्थक अश्विनी शोरेवाला पर भाजपा की जीत बताया था। वहीं दो दिन बाद ही प्रधान के प्रतिष्ठान पर इनेलो सुप्रीमो के पहुंचने से कैथल नई अनाज मंडी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ तक मंडी के घटनाक्रम की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं किसी पार्टी का समर्थक या विरोधी नहीं, मंडी प्रधान होने के नाते सभी का स्वागत : अनाज मंडी प्रधान पद के चुनाव के बाद चल रहे मंडी के राजनीतिक घटनाक्रम पर नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि यह सच है कि वे भाजपा के समर्थक आढ़तियों की मदद से चुनाव जीते हैं। जिस कारण उनके आज भी आभारी हैं। लेकिन वे ना किसी पार्टी के विरोधी हैं और ना ही समर्थक हैं। प्रधान होने के नाते उनके प्रतिष्ठान पर सभी पार्टियों यहां तक कि निर्दलीय विधायकों का भी स्वागत है। आढ़तियों की जरूरत के लिए उन्हें चाहे भाजपा के अरुण सर्राफ, रॉकी मित्तल, राव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गर्ग या अन्य नेता हों, इनेलो सुप्रीमो हों, रणदीप सुरजेवाला हों या फिर कलायत से आजाद विधायक जयप्रकाश हों, किसी के भी पास जाना पड़े तो वे जाने में हिचकिचाएंगे नहीं। व्यापारी हित उनके लिए सर्वोपरि है।



आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मित्तल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे चौटाला, गरमाई राजनीति
- दो दिन पहले भाजपा नेताओं ने किया था दावा- भाजपा के समर्थन से कांग्रेस समर्थक अश्विनी शोरेवाला को हराकर कृष्ण मित्तल बने हैं प्रधान

फोटो संख्या-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed