{"_id":"5a7c977b4f1c1ba0268b9206","slug":"41518114683-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग अभियान चला पांच गाडिय़ों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग अभियान चला पांच गाडिय़ों का चालान किया
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से वीरवार को ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग अभियान चलाया। अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने पुराना बस स्टैंड, अंबाला रोड व ढांड रोड पर वाहनों को कब्जे में लेकर उनके चालान किए। यह अभियान ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ मनदीप सिह के नेतृत्व में चलाया गया। एसएचओ मनदीप सिह ने बताया कि कुछ समय से उन्हें लोगों व यहां स्थित दुकानदारों से अवैध पार्किंग की शिकायतें मिल रही है। जिस पर कारवाई करते हुए इस अभियान के तहत कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को अभियान के तहत पांच गाडिय़ों को अपने कब्जें में लिया गया। जिसके बाद 500 रुपये का चालान कर उस पर जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि यहां खड़ी मोटरसाईकिलों को अपने कब्जें में नहीं लिया गया। जबकि उनका चालान किया गया। एसएचओ ने बताया कि 96 मोटरसाईकिलों का चालान किया। इस मौके पर एसआई दुर्गादास, राजेंद्र, शिव, प्रदीप, सतीश सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग अभियान चला पांच गाडिय़ों का चालान किया
फोटो नंबर-02