{"_id":"5a0740634f1c1bec538bc846","slug":"41510424675-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का प्रकोप शुरू, प्रशासन की नहीं खुल रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का प्रकोप शुरू, प्रशासन की नहीं खुल रही नींद
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों से सफेद पट्टी-संकेतक तक गायब, कैसे बचाएंगे कोहरे के प्रकोप से
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है, मगर प्रशासन अभी नींद में है। उसने लोगों को इससे बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं शुरू किए हैं। हाल यह है कोहरे के बीच सड़क यातायात के लिए जरूरी संकेतक और सफेदपट्टी तक गायब हो चुके हैं और प्रशासन इसका इंतजाम तक नहीं कर सका है। इधर, पहले ही सप्ताह में जिले में कई जानें जा चुकी हैं। अगर प्रशासन समय पर ये बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए तो नुकसान कम हो सकता है।
सिग्नल खराब, खतरनाक मोड़ पर कुछ नजर नहीं आता:-शहर में प्रमुख चौक चौराहों पर हादसे से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं नजर आ रहे हैं। अंबाला रोड बाईपास चौक पर कोई संकेतक नहीं है, न ही कोई पट्टी है। यहां चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन चालकों को सामने मोड़ के बाद कौन सा वाहन आ रहा है, वह दिखाई ही नहीं देता। यहां तीन ओर से खतरनाक मोड़ है, मगर प्रशासन गंभीर नहीं है।
इसी प्रकार से ढांड रोड बाईपास से भी पट्टी नहीं है। इस चौक पर कुरुक्षेत्र, कैथल शहर, हिसार, जींद, भिवानी की ओर से और चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों का आवागमन होता है। चौक के बीच में जरूर एक स्ट्रक्चर है, मगर संकेतक या पट्टियां नहीं हैं। कोनों पर खड़े पेड़ों के कारण वाहन दिखाई नहीं देते, जो सिग्नल लगे हुए हैं, वे खराब हैं। वहीं चीका बाईपास व खनौरी-टोहाना मार्ग पर भी सफेद पट्टी धुंधली हो गई है। यहां स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। करनाल रोड बाईपास पर चौक पर लगे सिग्नल खराब हैं, जिस कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों पर अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन
एडीसी ने दो दिन पहले बैठक कर ये आदेश जारी किए:-
एडीसी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों को लेकर ये आदेश जारी किए हैं।
1. जींद रोड बाईपास जिला नागरिक अस्पताल के सामने प्राइवेट बसों के ठहराव के लिए सड़क के साथ सब वे बनाने का निर्णय लिया।
2. ढांड, पूंडरी, चीका, खनौरी, अंबाला रोड साइड पर झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दिए।
3. जिले के सड़कों पर स्कूल, कॉलेज व अन्य कार्यालय के 50 मीटर पहले संकेतक बोर्ड लगाने
4. अंबाला रोड बाईपास स्थित पुलिस चौकी के समीप संकेतक बोर्ड
5. खराब पड़ी लाइट को एक सप्ताह में ठीक कराने के आदेश दिए।
छाया है कोहरा और अफसर कर रहे बजट की प्लानिंग
कोहरे के प्रकोप से अब तक जिले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पीडब्लयूडी बीएंडआर अभी बजट की प्लानिंग कर रहा है। एसई सुभाष भंब ने बताया कि विभाग की ओर से अभी सफेद पट्टी व सिग्नल को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं। लेकिन समय से पहले ही कोहरा होने के कारण विभाग की ओर से एस्टिमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। जिसमें से कुछ के लिए टेंडर बनाकर भी भेज दिया गया है। विभाग के पास जो पैसा था, उनमें से कुछ मार्गों पर सफेद पट्टी के लगाने का कार्य शुरुआत कर दी गई है।
बसों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू:-कोहरे और स्मॉग के चलते रोडवेज की ओर से रिफ्लेक्टर लगाने के कार्य को शुरू कर दिया गया है। वर्कशॉप के मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि बसों में फॉग लाइट्स लगाई जाएगी। इसके साथ ही सभी बसों की साइड में रिफ्लेक्टर लगाने के कार्य की भी शुरुआत की गई है।