फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रौंदा जावै..मरे होयां की खबर ल्वावै..गिलास को आधा भरा हुआ देखें कार्यकर्ता

रौंदा जावै..मरे होयां की खबर ल्वावै..गिलास को आधा भरा हुआ देखें कार्यकर्ता

Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रौंदा जावै..मरे होयां की खबर ल्वावै..गिलास को आधा भरा हुआ देखें कार्यकर्ता
रौंदा जावै... मरे होयां की खबर ल्यावै...
विज्ञापन

-बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, बताया भाजपा का चुनावी एजेंडा

नसीब सैनी
कैथल। जिले के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं की बात सुनने के साथ ही पार्टी के चुनावी एजेंडे को स्पष्ट कर दिया। जिन हलकों में पार्टी के विधायक नहीं हैं। वहां भाजपा द्वारा विशेष योजना के तहत काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि एक कहावत है.. जै रौंदा जावै.. तो मरे होयां की खबर ल्यावै। अर्थात खुद ही नकारात्मक रहेंगे तो कौन जुड़ेगा। इसलिए उत्साह के साथ जनता के बीच सकारात्मक सोच के साथ जाएं। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री ने उक्त आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपना दुखड़ा भी सुनाया। सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं से लिखित में सुझाव एवं शिकायतें ले लीं। जिन्हें बाद में स्वयं सीएम ने पढ़कर अमल करने की बात कही है।
आरकेएसडी कॉलेज में शनिवार शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें पार्टी के जिला के पदाधिकारी, मोर्चों, प्रकोष्ठों के अग्रणी पदाधिकारी व प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में ही सीएम ने कार्यकर्ताओं को सरकार की 5 अच्छी व 5 खामियां बताए जाने के लिए कहा। जिस पर कार्यकर्ताओं ने तबादला नीति, मेरिट पर भर्ती को अच्छी नीति बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार अभी खत्म नहीं हुआ है। जिस पर सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
विज्ञापन

राजौंद से एक कार्यकर्ता ने कहा कि किसान परेशान हैं। मुद्रा योजना के तहत एक भी कार्यकर्ता को ऋण नहीं दिया गया है। अधिकारी कहते हैं मंडल अध्यक्ष क्या होता है? हमें नहीं मालूम। कार्यकर्ता उन्हें बताता है कि यह भाजपा के संगठन का पद है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बनारसी दास ने तो यहां तक कह दिया कि पूर्व की सरकारों के अधिकारियों के मुंह खून लगा हुआ है। इनका इलाज कर दो। सरकार अच्छा कर रही है। जिस पर पूरे हाल में खूब तालियां बजीं। उन्होंने सीएम को खुद जाकर अधिकारियों की शिकायत दीं। एक कार्यकर्ता ने जिला भाजपा के अग्रणी लोगों की शिकायत करनी चाहीं। लेकिन सीएम ने कहा कि वे उनकी भावनाएं समझ गए हैं। संगठन की बात संगठन में करें। सीएम ने कहा कि समस्याएं, उनके समाधान हमेशा चलते रहेंगे। लेकिन जरूरी यह है कि सकारात्मक रहें। कार्यकर्ता गिलास को आधा भरा हुआ देखें।

सीएम ने कहा कि कैथल जिले में 2 हलकों में भाजपा के विधायक नहीं हैं। यहां काम करने की जरूरत है। कैथल जिला सर्वश्रेष्ठ तो नहीं हैं। लेकिन यहां पार्टी का नेटवर्क बढ़ा है। योजना बनाकर अपने गांव में लोगों को साथ जोड़ें। विकास के लिए ग्रांट दी जा रही है। कहीं भी कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार साफ नीयत से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed