फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   40 buses got conduit in two years, new ones were not found

दो साल में 40 बसें हुई कंडम, नई नहीं मिली कोई बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
40 buses got conduit in two years, new ones were not found
कैथल। हरियाणा रोडवेज में बसों का बेड़ा साल दर साल छोटा होता जा रहा है जबकि यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दो वर्षों में कैथल डिपो को नई बसें नहीं मिली। इस दौरान 40 बसें कंडम हो गईं। इससे यात्रियों और विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले की आबादी को देखते हुए डिपो में 200 बसों की स्वीकृति विभाग ने दी थी लेकिन डिपो में 86 बसें ऑन रूट हैं। विभाग ने पिछले वर्ष 23 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज के बेड़े में शामिल की हैं। कोरोना काल से पहले जनवरी 2020 में कैथल डिपो में 126 बसें थी। अब विभाग में केवल 86 बसें ही ऑन रूट हैं। इसके बाद भी डिपो में बसों की कमी नजर आ रही है। यात्रियों को शाम के समय बसें न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ता है। जिले के लगभग दस हजार यात्री रोजाना अलग-अलग रूटों पर बसों में सफर तय करते हैं।
विज्ञापन

कैथल से हरिद्वार, देहरादून, शिमला और जयपुर जैसे लंबे रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बसों की कमी के चलते लगभग दो वर्ष से इन रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं करवाई जा रही है। बसों की मांग के लिए मुख्यालय पत्र भेजा जा चुका है। अब तक एक भी बस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के जीएम अजय गर्ग ने बताया कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार और विभाग को अवगत करवाया गया है ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। डिपो की ओर से बसों की मांग मुख्यालय भेजी गई है। उम्मीद है कि डिपो में जल्द नई बसें शामिल होंगी। डिपो में अभी बसें नहीं मिली हैं। संभावना जताई जा रही है कि मई तक डिपो को कुछ बसें नई जरूर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed