फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   392 lakh will be spent on Sisla Link Road

Kaithal News: सिसला लिंक रोड पर खर्च होंगे 392 लाख

Wed, 20 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
392 lakh will be spent on Sisla Link Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सेगा से सोंगल वाया सिसला लिंक रोड को चौड़ा और दुरुस्त करने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 392.13 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। यह जानकारी सांसद नवीन जिंदल ने दी।

उन्होंने बताया कि 7.88 किलोमीटर लंबी यह सड़क हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा वर्ष 2003 में बनाई गई थी। 2019 में मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने इसे फिर से रिपेयर कर चौड़ा करने की मांग उठाई थी। यह सड़क 18 फीट चौड़ी पाई–कैथल मार्ग से जुड़ती है, जिस पर ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक रहता है।
विज्ञापन


इसके अलावा सिसला स्थित श्री श्याम मंदिर धाम ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चौड़ीकरण की मांग की थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से अब यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार जहां सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के जरिए देशभर में नेशनल हाईवे का जाल बिछा रही है, वहीं प्रदेश सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग और एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड भी लगातार ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने में जुटे हैं।


उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित कई नई सड़क परियोजनाओं पर बरसात का मौसम खत्म होते ही काम शुरू होगा। इनमें पिहोवा–पटियाला स्टेट हाईवे भी शामिल है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक फोरलेन हाईवे बनाने की परियोजना को भी केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट में लाडवा और रादौर बाईपास का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed