फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   370 special buses will run for CET

सीईटी के लिए चलेंगी 370 स्पेशल बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
370 special buses will run for CET
24-कैथल। वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से सीईटी के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते - फोटो : Kaithal
कैथल। शनिवार पांच व रविवार छह नवंबर को प्रात: कालीन व सायं कालीन सत्र में आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा सीईटी के लिए रोडवेज विभाग कुल 370 बसें चलाएगा। एडमिट कार्ड दिखाने पर इन बसों में परीक्षार्थियों का किराया नहीं लगेगा किराया। इतना ही नहीं बस में एक परिजन को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि अभी तक इन बसों के संचालन के लिए विभाग की तरफ से कोई रोस्टर नहीं बनाया गया है। शुक्रवार को रोस्टर बनाकर इन 370 बसों के रूट भी तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैथल से यह परीक्षा देने के लिए कैथल से करीब 80 हजार विद्यार्थी रवाना होंगे। सरकार की तरफ से इस परीक्षा के लिए कैथल सहित कुरुक्षेत्र, पंचकुला, सिरसा सहित अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में भी परीक्षा के लिए 44 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो दिनों तथा दो सत्रों में 61 हजार 200 परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों में डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त होंगे।
विज्ञापन

कैथल, पूंडरी, गुहला व कलायत के लिए एचसीएस अधिकारियों की अध्यक्षता में उडनदस्तें गठित किए गए हैं। परीक्षा से पहले अपनी सीट बुक करवाई जा सकती है। परीक्षार्थी सहित एक परिजन को भी निशुल्क बस की सुविधा मिलेगी। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि बसों की व्यवस्था कर ली गई है। शुक्रवार को इसके रोस्टर बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा को बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी ने अधिकारियों की बैठक ली। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीसी के माध्यम से सभी जिला के उपायुक्त व अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सीईटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सीईटी यानि सामान्य पात्रता परीक्षा पांच व छह नवंबर को आयोजित होगी। प्रात: कालीन सत्र 10 बजे से लेकर 11:45 बजे तक चलेगा। इसके लिए विद्यार्थी 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें।
इसी प्रकार दूसरा सत्र दोपहर बाद 3 बजे से 4:45 बजे तक चलेगा। इसके लिए विद्यार्थी 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं। बैठक में एसपी मकसूद अहमद, एडीसी विरेंद्र सहरावत, एसडीएम संजय कुमार व रोहित कुमार, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, डीईओ शमशेर सिरोही, सिटी कोर्डिनेटर सिस्टर जया प्रेरा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
परीक्षा केंद्रों पर वैकल्पिक एडमिट कार्ड मुहैया करवाने की होगी व्यवस्था
इस परीक्षा के लिए अगर किसी परीक्षार्थी का वेबसाइट से एडमिट कार्ड नहीं निकला होगा तो उन परीक्षार्थियों के लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों में वेकल्पिक एडमिट कार्ड देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित होगा, ताकि किसी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं हो। वैकल्पिक एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी को अपनी फीस की रसीद व अन्य दस्तावेज लाने जरूरी हैं।
इसके अलावा परीक्षार्थियों को संबंधित स्थानों के बस स्टैंडों तक बसों में पहुंचाने की व्यवस्था मुफ्त प्रदान की जाएगी। इसके साथ-साथ महिला परीक्षार्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्यों को भी मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया गया है। बस अड्डे से परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व वापिस लाने की व्यवस्था जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की जाएगी। परीक्षा के सत्रों के समय को देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन ने प्रात: कालीन सत्र के लिए सुबह सात बजे और सायं कालीन सत्र के लिए दोपहर 12 बजे संबंधित परीक्षा केंद्रों के नजदीक बस अड्डों पर पहुंचाने की व्यवस्था की है।
वहीं वापसी के लिए 12 से 1:30 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र के परीक्षार्थियों की वापसी के लिए पांच से 6:30 तक बसें मुहैया करवाई जाएंगी। इसके साथ-साथ परीक्षार्थी अग्रिम सीट भी बुक करवा सकता है, इसके लिए चार नवंबर सायं पांच बजे तक अपने नजदीकी डिपो व सब डिपो में जाकर बुकिंग करवाकर अपना सीट नंबर सुरक्षित कर सकता है।

अधिकारियों की अध्यक्षता में होंगे उड़नदस्ते
सीईटी यानि सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए कैथल परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम संजय कुमार, पूंडरी में बनाए परीक्षा केंद्रों के लिए एमडी शुगर मिल ब्रह्म प्रकाश, गुहला परीक्षा केंद्रों के लिए एसडीएम रोहित कुमार तथा कलायत में परीक्षा केंद्रों के लिए एचएसवीपी के लिए ईओ मयंक की अध्यक्षता में उडऩे दस्ते गठित किए गए हैं, जिसमें पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed