फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   3.57 lakh siphoned off from two people's accounts by hacking their mobile phones.

Kaithal News: मोबाइल हैक कर दो लोगों के खातों से 3.57 लाख रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
3.57 lakh siphoned off from two people's accounts by hacking their mobile phones.
कैथल। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर दो लोगों के बैंक खातों से 3.57 लाख रुपये साफ कर दिए। गांव सेरदा निवासी महेश कुमार के दो बैंक खातों से 2.30 लाख रुपये और गांव रसूलपुर निवासी राजू के खाते से 1.27 लाख रुपये निकाले गए। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं के मोबाइल फोन हैक होने के बाद खातों से रकम निकलने का पता चला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महेश का मोबाइल 21 सितंबर को अचानक अपने आप अपडेट होने लगा। मोबाइल सामान्य होने के कुछ देर बाद उसके पास बैंक खातों से रकम कटने के संदेश पहुंचने लगे। दोनों पीड़ितों ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पूरी जानकारी दर्ज नहीं हो पाने के कारण बाद में साइबर थाना कैथल में अलग से शिकायत दी। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोबाइल अपडेट होते ही दो खातों पर सेंध
गांव सेरधा निवासी महेश कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एसबीआई और आईडीएफसी बैंक में खाते हैं। दोनों खातों में उसका मोबाइल नंबर दर्ज है और वह स्वयं इसका इस्तेमाल करता है। 21 सितंबर को उसका मोबाइल अचानक अपने आप अपडेट होने लगा। कुछ समय बाद मोबाइल ठीक हुआ तो बैंक खातों से रुपये निकलने के संदेश मिले। उसने बैंक खाते चेक किए तो पता चला कि एसबीआई खाते से 19 सितंबर को 50 हजार और 21 सितंबर को 80 हजार रुपये निकाले गए। इसके अलावा आईडीएफसी बैंक खाते से 21 सितंबर को एक लाख रुपये निकल चुके थे। इस तरह दोनों खातों से कुल 2.30 लाख रुपये निकाले गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर रकम निकाल ली। उसने 21 और 22 सितंबर को एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में साइबर थाने में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

99 हजार के बाद 28 हजार और उड़ाए
दूसरे मामले में गांव रसूलपुर निवासी राजू ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका सीवन स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता है। 21 सितंबर को उसका मोबाइल फोन हैक होने के बाद खाते से पहले 99 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुछ ही समय में उसके खाते से कुल 1.27 लाख रुपये साफ हो गए। राजू ने अज्ञात व्यक्ति पर मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसने 22 सितंबर को एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई थी। ऑनलाइन शिकायत में पूरा विवरण नहीं होने के कारण उसने साइबर थाने में अलग से लिखित शिकायत दी। दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा जाए और उनके रुपये वापस दिलाए जाएं।

लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस बैंक खातों से हुए लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। रकम किन खातों में गई और वहां से आगे कहां ट्रांसफर हुई इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन हैक होने के तरीके और वारदात में इस्तेमाल किए गए माध्यम का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने के लिए बैंकिंग लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed