फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   350 students appeared in Disha exam

Kaithal News: दिशा परीक्षा में बैठे 350 विद्यार्थी

Sat, 10 Feb 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
350 students appeared in Disha exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमर उजाला की तरफ से दिशा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के अधीन आने वाले

जाट शाइनिंग स्टार स्कूल, गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल व आरकेएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगभग 350 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी उत्साहित दिखाई दिए।

अमर उजाला दिशा कार्यक्रम के माध्यम से अब सीबीएसई बोर्ड के अधीन आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति देने सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। दिशा कार्यक्रम के तहत बेहतर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मिला मौका ः आरकेएसडी स्कूल के उप प्रधानाचार्य विनय बंसल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया अमर उजाला दिशा कार्यक्रम सराहनीय है। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर मिलेगा। उनके स्कूल के लगभग 150 बच्चों ने यह परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन का अच्छा कदम ः जाट शाइनिंग स्टार स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने और प्रतियोगी परीक्षा का अभ्यास करवाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का यह अच्छा कदम है। इससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का भी अभ्यास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed