{"_id":"64d6841336788cd68f020ad4","slug":"350-accused-of-nuh-violence-arrested-so-far-dushyant-chautala-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3084-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नूंह हिंसा के अभी तक 350 आरोपी दबोचे गए ः दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नूंह हिंसा के अभी तक 350 आरोपी दबोचे गए ः दुष्यंत चौटाला
Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कलायत में कहा कि नूंह हिंसा के मामले में अभी तक करीब 350 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही चाचा अभय चौटाला को धमकी मिलने पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वह शुक्रवार को कलायत हलका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में जनसभा को संबोधित कर गठबंधन सरकार की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले भी छह विधायकों को इसी प्रकार से धमकियां मिली तो पांच आरोपियों को सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था। धमकी देने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
दुष्यंत ने नूंह हिंसा मामले में कहा कि यदि कोई भाईचारा बिगाड़ेगा तो सरकार उसके साथ सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा हिंसा करने वाला न किसी धर्म का होता है और न किसी जाति का। इस हिंसा में शामिल सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायतों द्वारा विशेष समुदाय के लोगों के बहिष्कार करने के फैसले पर कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, भविष्य में उनका ही बहिष्कार हो जाएगा। ऐसे में उन्हें सोच विचार करके ही आगे कोई फैसला लेना चाहिए।
वहीं, महिलाओं को आरक्षण देने पर चौटाला ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की हैं, जहां पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, वहीं अब प्रदेश में राशन डिपो में भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इसके लिए 14 अगस्त तक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। उनकी पार्टी की प्राथमिकता है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान मिले। इससे पूर्व भी प्रत्येक हलके में 25-25 करोड़ सड़कों के निर्माण के लिए दिए थे, इसके बाद भी यदि कोई सड़क बचती है तो उसका निर्माण भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा।