फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   35 MM rain recorded in Kaithal in last two days

जिले में अब तक 19 प्रतिशत कम बारिश

Sat, 11 Jul 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 11 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल में बीते दो दिन में जिले में 35 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार शाम को भी जिलेभर में बारिश हुई। कई कॉलनियों नें पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई।  हालांकि लगातार बारिश से किसान निहाल हैं, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई में मानसून के हिसाब से अब तक जिले में 19 प्रतिशत कम बरसात हुई है।
विज्ञापन


उधर, अगले 48 घंटों में तेज बरसात की संभावनाएं हैं। इससे बरसात का आंकड़े में सुधार आने की उम्मीद है। किसान धान की रोपाई में जुट हुए हैं। शहर में जगह-जगह भरे पानी के कारण प्रशासन के पानी की निकासी के दावे फेल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीरवार शाम को करीब 20 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। बीते दिन का पानी अभी विभिन्न कालोनियों से निकला भी नहीं था कि शुक्रवार शाम फिर से करीब एक घंटे तक तेज बरसात से कॉलोनियां लबालब हो गई। बरसात के कारण शहर में सरगोधा कालोनी, भगत सिंह चौक के चारों ओर की सड़कों, नानकपुरी बस्ती, हरसौला बस्ती, रामनगर, भाट बस्ती, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे की बस्ती, अमरगढ़ गामड़ी में कई घरों में पानी घुस गया। दो दिन में 35 एमएम बरसात से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवी लाजपत सिंगला का कहना है कि यहां सरगोधा कालोनी में चारों ओर पानी खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए किए दावे फेल हो गए हैं। अधिकारी बरसात से पहले पानी निकासी की तैयारियों के लिए दौरे तो करते हैं। लेकिन उनका कोई परिणाम नहीं निकलता। खामियाजा शहर के लोगों को थोड़ी सी बरसात में खड़े होने वाले पानी से होने वाली समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ता है।

किसानों के लिए बारिश वरदान
इस समय जिले में धान की रोपाई का कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है। करीब एक लाख 50 हजार हेक्टेयर में से अब तक 1 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। शेष बचे इलाके के लिए भी किसान दिन-रात एक किए हैं। बारिश के कारण किसानों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा। डीजल के पैसे बचेंगे और भूजल का दोहन भी कम होगा।

अब तक 66 एमएम बारिश होनी चाहिए थी : विभाग
जिले में मानसून के हिसाब से अब तक 19 प्रतिशत कम बरसात हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई तक कैथल जिले में औसतन 66 एमएम बरसात होनी थी। लेकिन अब तक यह 53 एमएम ही हुई है। जो औसत से कम है।


कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा के अनुसार वीरवार को जहां 20 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। शुक्रवार शाम 15 एमएम बरसात हुई है। जो किसानों के लिए फायदेमंद है। इस बरसात से खेतों में जो पानी एकत्रित होगा, वह धान की रोपाई के लिए काफी लाभदायक है। इससे किसानों की धान की रोपाई पर लागत में भी कमी आएगी। अगले 48 घंटों में तेज बरसात की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed