{"_id":"5c5f232cbdec2259c0069f48","slug":"31549738796-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही
स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे विभागों के 8 चालकों को बुलाया, 2 को कांट्रेक्ट के आधार पर रखा
18 को दिया विभाग ने नोटिस, सोमवार तक काम पर नहीं लौटे तो कर दिया जाएगा बर्खास्त
फोटो नंबर 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। जिस कारण मुख्य रुप से एंबुलेंस सेवाओं पर असर पड़ा। विभाग ने 8 चालकों को दूसरे विभागों से आपात सेवाओं के लिए बुलाया है। वहीं 2 चालकों को कांट्रेक्ट आधार पर रखा है। साथ ही 18 कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस दिया है। यदि वे काम पर नहीं लौटते हैं तो सोमवार को उन्हें टर्मिनेट भी किया जा सकता है।
शुक्रवार को हड़ताल के दौरान जिला अस्पताल के बाहर दिए जा रहे धरने की अध्यक्षता नरेंद्र राज राणा ने की। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण भी समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दिन एंबुलेंस 102 के सभी कर्मचारी, आयुष विभाग, आरबीएसके, सिविल सर्जन ऑफिस स्टाफ, लेखा स्टाफ, स्टाफ नर्स, सूचना सहायक, कंप्यूटर असिस्टेंट ने भाग लिया। सभी कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष है व सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की दमनकरी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए, जब तक कर्मचारी नियमित नहीं होते, उन्हें नियमित के समान तनख्वाह व सभी भत्ते दिए जाएं। सरकार द्वारा जो सेवा नियम 1 जनवरी 2018 से कर्मचारियों को दिये गए थे। उन्होंने बताया कि सरकार ने अभी तक न तो सही ढंग से लागू किया और न ही सही वेतनमान निर्धारित किया। सातवें वेतन आयोग का लाभ भी कर्मचारियों का दिया जाए। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, विकास कल्याण, ममता, सुनीता, नेहा, सुदेश, मनीता देवी, रमेश, आशीष शर्मा, मोहित, संजीव, अनिल कुमार, महेंद्र, विकास शर्मा जगदीश मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग द्वारा 8 चालकों को दूसरे विभागों से बुलाया गया है। 2 को कांट्रेक्ट के तहत रखा है। साथ ही 18 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। यदि वे काम पर नहीं लौटते हैं तो बर्खास्त किया जाएगा।